देश

तेजस्वी यादव ने व्यापारी गोपाल खेमका की हत्या को लेकर नीतीश सरकार पर साधा निशाना, बोले- 'हम इसे जंगल राज....'

Gopal Khemka Murder Case: व्यापारी गोपाल खेमका की हत्या को लेकर तेजस्वी यादव और विधानसभा में विपक्ष के नेता ने आरोप लगाया कि बिहार में सैकड़ों व्यवसायी मारे जा रहे हैं, लेकिन हम इसे जंगल राज नहीं कह सकते। इससे पहले आज राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने पटना में व्यवसायी गोपाल खेमका की हत्या को लेकर बिहार सरकार की आलोचना की और आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य अराजकता की स्थिति में पहुंच गया है।

Image

तेजस्वी यादव ने व्यापारी गोपाल खेमका की हत्या को लेकर नीतीश सरकार पर साधा निशाना

Photo : ANI

Gopal Khemka Murder Case: राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव और विधानसभा में विपक्ष के नेता ने आरोप लगाया कि बिहार में सैकड़ों व्यवसायी मारे जा रहे हैं, लेकिन हम इसे जंगल राज नहीं कह सकते। पूर्व उपमुख्यमंत्री यादव ने कानून व्यवस्था की स्थिति पर भी सवाल उठाए और कहा कि पटना में पुलिस थाने से चंद कदम की दूरी पर बिहार के एक प्रमुख व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी गई! तेजस्वी यादव ने X पर लिखा कि बिहार में हर महीने सैकड़ों व्यापारियों की हत्या हो रही है, लेकिन हम इसे जंगल राज नहीं कह सकते? क्योंकि इसे ही शास्त्रों में मीडिया मैनेजमेंट, परसेप्शन मैनेजमेंट और इमेज मैनेजमेंट कहा गया है।

इससे पहले आज राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने पटना में व्यवसायी गोपाल खेमका की हत्या को लेकर बिहार सरकार की आलोचना की और आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य अराजकता की स्थिति में पहुंच गया है। राजद नेता ने कहा कि नीतीश कुमार अब बिहार के मुख्यमंत्री बने रहने लायक नहीं हैं। मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि नीतीश कुमार अब एक पल के लिए भी मुख्यमंत्री की कुर्सी पर रहने के लायक नहीं हैं। बिहार अराजकता की स्थिति में पहुंच गया है... इस सरकार के जाने से ही बिहार का भला होगा।

SIT कर रही मामले की जांच

इस बीच, बिहार पुलिस ने हत्या मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। एसआईटी का नेतृत्व पटना सेंट्रल एसपी करेंगे। पटना के गांधी मैदान में गोपाल खेमका की हत्या के बाद शनिवार सुबह फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। यह घटना 4 जुलाई को घटी थी। पटना की पुलिस अधीक्षक (एसपी) दीक्षा ने शनिवार को बताया कि 4 जुलाई की रात करीब 11 बजे हमें सूचना मिली कि गांधी मैदान के दक्षिणी इलाके में व्यवसायी गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटनास्थल को सुरक्षित कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। एक गोली और एक खोखा बरामद किया गया है।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें