देश

तेजस्वी यादव ने गया में केक काटकर मनाया Birthday,भाई तेज प्रताप ने उन्हें बताया 'अद्भुत इंसान'

tejashwi yadav birthday:पटना की सड़कों पर भी तेजस्वी को जन्मदिन की शुभकामना वाले कई पोस्टर लगाए गये हैं। तेजस्वी यादव का जन्म 9 नवंबर 1989 को हुआ था।

Image

तेजस्वी यादव शनिवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं

Photo : Twitter

tejashwi yadav birthday: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शनिवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने शुक्रवार और शनिवार की रात्रि बिहार के गया में केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। इसका वीडियो भी सामने आया है।चुनाव प्रचार के क्रम में बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव शुक्रवार को गया पहुंचे थे और वही रात्रि विश्राम किया। इस बीच देर रात उन्होंने केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया।

राजद के राज्यसभा सांसद संजय यादव, पूर्व कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत के अलावा कई राजद के नेता और कई लोग मौजूद रहे। विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक मुकेश सहनी भी इस मौके पर उपस्थित रहे। तेजस्वी ने सहनी को भी केक खिलाया।

बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने भी अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव को जन्मदिन की शुभकामना दी है। तेज प्रताप ने उन्हें अद्भुत इंसान बताया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स के जरिये तेजस्वी यादव को शुभकामना देते हुए लिखा, "पूरी दुनिया के सबसे अद्भुत इंसान को जन्मदिन की शुभकामनाएं। ईश्वर आपके इस विशेष दिन पर आपको अपने आस-पास के सभी लोगों के लिए किए गए सभी अच्छे कार्यों और परिवार, दोस्तों और समग्र रूप से समाज में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका के लिए आशीर्वाद दे।"

उन्होंने आगे लिखा कि आपका करिश्मा, आपका जादू, आपकी उदारता, आपकी उज्ज्वल मुस्कान और चमकती आंखें, आपके बारे में अनगिनत चीजें हैं जिनकी मैं सराहना करता हूं, प्रशंसा करता हूं और सम्मान करता हूं।

उन्होंने लिखा, "मैं इतना मिलनसार, सहयोगी और प्रतिभावान व्यक्ति होने के लिए आपको बहुत-बहुत धन्यवाद कहना चाहता हूं। मैं आपके सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और उन सभी चीजों की कामना करता हूं जो आपका दिल चाहता है। मेरे छोटे भाई को जन्मदिन की शुभकामनाएं।"

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article