देश

आरजी कर केस: पूर्व पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल ने रची पूरी साजिश और मुझे फंसा दिया...आरोपी संजय रॉय का सनसनीखेज आरोप

संजय रॉय ने आज दावा किया कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज रेप और हत्या केस की साजिश पूर्व कोलकाता पुलिस आयुक्त विनीत गोयल ने रची थी और मुझे फंसा दिया।

Image

संजय रॉय का सनसनीखेज दावा

Photo : ANI

RG Kar Rape-Murder Case: आरजी कर मेडिकल कॉलेज बलात्कार और हत्याकांड के आरोपी संजय रॉय ने आज इस जघन्य कांड पर सनसनीखेज आरोप लगाकर सबको चौंका दिया। सियालदह कोर्ट से ले जाते समय संजय रॉय ने कहा कि इस रेप और हत्याकांड की साजिश पूर्व कोलकाता पुलिस आयुक्त विनीत गोयल ने रची थी और मुझे फंसा दिया। संजय राय ने पुलिस की गाड़ी में कोर्ट ले जाते समय ये सनसनीखेज दावा किया।

संजय को सियालदह कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उसने मीडियाकर्मियों के सामने ये दावा किया। संजय ने कहा, मैं आपको बता रहा हूं कि विनीत गोयल (पूर्व कोलकाता पुलिस आयुक्त) ने पूरी घटना (आरजी के बलात्कार और हत्या) की साजिश रची थी और मुझे फंसाया। संजय ने कहा कि साजिश विनीत गोयल ने इस पूरी साजिश को अंजाम देकर मुझे फंसा दिया।

हत्याकांड की सुनवाई शुरू

बता दें कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के मामले की सुनवाई सोमवार को मुख्य आरोपी संजय रॉय को कोलकाता की एक अदालत में पेश किए जाने के साथ शुरू हो गई। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिर्बन दास की अदालत में बंद कमरे में मामले की सुनवाई की जा रही है।

संजय रॉय को दोपहर में अदालत लाया गया। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64 (बलात्कार), धारा 66 (मौत का कारण बनने या व्यक्ति के कोमा में जाने के लिए सजा) और 103 (हत्या के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज किया गया है। कोलकाता पुलिस ने आरजी कर अस्पताल के सेमिनार कक्ष में उस महिला डॉक्टर का शव मिलने के एक दिन बाद रॉय को गिरफ्तार किया था, जिसकी कथित तौर पर दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। बाद में कलकत्ता उच्च न्यायालय के निर्देश पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मामले की जांच अपने हाथों में ले ली थी।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें