Republic Day Parade 2026 Live Stream: 77वां गणतंत्र दिवस को पूरे हर्षोल्लास से मनाने के लिए देश तैयार है। इस अवसर पर देश से लेकर दुनिया तक की निगाहें दिल्ली के कर्तव्य पथ पर होगा, जहां हर साल की तरह भव्य परेड का आयोजन होगा, जहां भारत की सैन्य शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रीय एकता की झलक देखने को मिलेगी।
गणतंत्र दिवस पर होने वाली भव्य परेड को हजारों लोग देखने आते हैं। वहीं, इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने के लिए परेड का सीधा प्रसारण टीवी और यूट्यूब पर किया जाता है। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे घर बैठे अपने मोबाइल फोन पर आप लाइव परेड देख सकते हैं। आइये, परेड का समय और अन्य जानकारी जान लें।
परेड को टेलीविजन पर दूरदर्शन (DD National) पर देखा जा सकेगा। इसके अलावा, दूरदर्शन के यूट्यूब चैनल, ऑल इंडिया रेडियो के यूट्यूब चैनल, पीआईबी और MyGov के यूट्यूब चैनलों पर भी इसका सीधा प्रसारण होगा। वहीं, टाइम्स नाउ नवभारत के टेलीविजन और डिजिटल माध्यम से भी लाइव परेड देख सकते हैं।
इस लिंक पर क्लिक कर आप लाइव परेड देख सकते हैं।
चैनल लिंक
दूरदर्शन नेशनल -
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल लाइव https://www.timesnowhindi.com/live-tv
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (यूट्यूब) https://youtu.be/-xv8CE5wUCE
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (एक्स हैंडल) https://x.com/i/broadcasts/1YqJDNoQegOKV
77वें गणतंत्र दिवस परेड में भारत की दशकों की प्रगति के सभी पहलुओं को प्रदर्शित किया जाएगा, जिसमें भारत का औद्योगिक विकास, विभिन्न क्षेत्रों में तकनीकी उन्नति और निश्चित रूप से भारत की सैन्य शक्ति शामिल होगी, जिसमें स्वदेशी सैन्य उपकरण भी प्रदर्शित किए जाएंगे। परेड की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करने से होगी।
इसके बाद, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हजारों उपस्थित लोगों की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी, जो इस भव्य समारोह को प्रत्यक्ष रूप से देखने के लिए वहां मौजूद रहेंगे। संपूर्ण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण टेलीविजन और यूट्यूब जैसे कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा।
कब शुरू होगी परेड?
राष्ट्रीय कार्यालय के अनुसार, परेड सुबह 9:30 बजे शुरू होगी। इसका सीधा प्रसारण सुबह 8 बजे से ही ऑल इंडिया रेडियो के यूट्यूब चैनल और सरकारी वेबसाइटों पर भी उपलब्ध होगा।
