देश

Attention Please! रेलवे ने यात्रियों को दी बड़ी राहत, अब 'रेल नीर' और अन्य पानी की बोतलें मिलेंगी सस्ती; जानें नई दरें

Indian Railway: रेल नीर' की एक लीटर बोतल अब 15 रुपये की बजाय 14 रुपये में मिलेगी।500 एमएल की बोतल 10 रुपये के बजाय 9 रुपये में उपलब्ध होगीयही नई दरें उन अन्य ब्रांड्स पर भी लागू होंगी जिन्हें रेलवे ने शॉर्टलिस्ट किया है और जो स्टेशनों या ट्रेनों में बिकते हैं।

Image

रेलवे ने घटाए रेल नीर के दाम (फोटो साभार: iStock)

Photo : iStock

Indian Railway: भारतीय रेलवे ने यात्रियों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। अब रेल में सफर करने वालों को न सिर्फ तेज़ रफ्तार मिलेगी, बल्कि पीने के पानी पर भी बचत होगी। रेलवे बोर्ड ने एक बड़ा और जनहित का फैसला लेते हुए 'रेल नीर' और अन्य ब्रांडेड पैक्ड पानी की कीमतों में कटौती की है।

भारतीय रेलवे ने यात्रियों को राहत देते हुए 'रेल नीर' और अन्य पैक्ड पानी की कीमतें कम कर दी हैं। अब एक लीटर की बोतल 14 रुपये में और 500 एमएल की बोतल 9 रुपये में मिलेगी। यह नई दरें 22 सितंबर, 2025 से लागू होंगी, जिससे सफर अब थोड़ा सस्ता और सुविधाजनक हो जाएगा।

रेलवे का बड़ा फैसला

  • 'रेल नीर' की 1 लीटर बोतल अब ₹15 की बजाय ₹14 में मिलेगी।
  • 500 एमएल की बोतल ₹10 के बजाय ₹9 में उपलब्ध होगी।

नई दरें उन अन्य ब्रांड्स पर भी लागू होंगी जिन्हें रेलवे ने शॉर्टलिस्ट किया है और जो स्टेशनों या ट्रेनों में बिकते हैं। यह फैसला 22 सितंबर, 2025 से लागू हो जाएगा और सभी रेलवे जोन को इसके लिए निर्देश भेज दिए गए हैं।

क्यों खास है यह फैसला?

हर दिन लाखों यात्री भारतीय रेल में सफर करते हैं और सबसे ज़्यादा ज़रूरत होती है साफ़ पीने के पानी की। पानी के दाम में यह छोटी सी कटौती आम जनता के लिए बहुत बड़ी राहत बनकर आई है। जहां महंगाई हर चीज़ को महंगा कर रही है, वहीं रेलवे का यह कदम आम जनता के हक में एक अच्छा फैसला है।

रेल यात्रा करने वाले खासकर मिडिल क्लास, छात्र, सीनियर सिटिजन और डेली कम्यूटर इस फैसले से राहत महसूस करेंगे। यह सिर्फ एक रुपये की बचत नहीं, बल्कि यह भरोसा है कि भारतीय रेलवे यात्रियों की जरूरतों और सुविधा का ख्याल रखती है। यह फैसला 22 सितंबर 2025 से लागू हो जाएगा और सभी रेलवे जोन को इसके लिए निर्देश भेज दिए गए हैं।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article