देश

आज मिलेगी खुशखबरी! श्रमिकों के परिजनों को तैयार रहने के लिए कहा गया, CM धामी ने दिया बड़ा अपडेट

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 28, 2023, 10:44 AM IST

Uttarakhand Tunnel Rescue : सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि सुरंग में पाइप 52 मीटर दाखिल कराया जा चुका है। जिस तरह से काम हो रहा है, उसे देखकर लगता है कि जल्द ही सफलता मिलेगी। जैसे ही पाइप पूरी तरह से अंदर दाखिल हो जाएगा, श्रमिकों को बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Uttarakhand Tunnel Rescue : उत्तराखंड की सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए युद्ध स्तर पर काम जारी है। सुरंग में लंबवत एवं क्षैतिज दोनों तरफ से ड्रिलिंग हो रही है। इस खुदाई पर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार सुबह अपडेट दिया। धामी ने बताया कि श्रमिकों तक पहुंचने के लिए सभी इंजीनियर, एक्सपर्ट एवं अन्य कर्मी अपनी पूरी ताकत से काम में जुटे हैं। जैसे-जैसे टीम मजदूरों के नजदीक पहुंच रही है वैसे-वैसे सुरंग के बाहर हलचल भी बढ़ गई है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री रिटायर्ड जनरल वीके सिंह भी सिलक्यारा पहुंचे हैं। वह मैन्युअल ड्रिलिंग का जायजा लेने के लिए सुरंग के अंदर गए हैं।

परिजनों को तैयार रहने के लिए कहा गया

41 श्रमिकों के परिजनों एवं रिश्तेदारों को तैयार रहने एवं उनके कपड़े को तैयार रखने के लिए कहा गया है। सुरंग से श्रमिकों को निकाले जाने के बाद उन्हें चिन्यालीसौर अस्पताल ले जाया जाएगा।

सुरंग में दाखिल हुआ 52 मीटर पाइप

धामी ने बताया कि सुरंग में पाइप 52 मीटर दाखिल कराया जा चुका है। जिस तरह से काम हो रहा है, उसे देखकर लगता है कि जल्द ही सफलता मिलेगी। जैसे ही पाइप पूरी तरह से अंदर दाखिल हो जाएगा, श्रमिकों को बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सुरंग में फंसे सभी श्रमिकों की हालत अच्छी है। सीएम ने आगे कहा कि सुरंग में 52 मीटर तक पाइप डाला जा चुका है। उम्मीद है कि करीब 57 मीटर इसके पहुंचने पर हमें सफलता मिलेगी। मेरे सामने ही पाइप का एक मीटर हिस्सा आगे बढ़ाया गया।

पीएम के प्रमुख सचिव ने बचाव कार्य का जायजा लिया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रमुख सचिव डॉ पीके मिश्र ने सोमवार को सिलक्यारा पहुंचकर पिछले दो सप्ताह से फंसे श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए चलाए जा रहे बचाव कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने सुरंग के अंदर चल रहे बचाव कार्य की बारीकियों को समझा और अधिकारियों के साथ ही इस काम में जुटे इंजीनियर और श्रमिकों से बात करके उनका हौसला बढ़ाया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article