देश

Reasi Terrorist Attack: आतंकियों ने गुफाओं में ली है ट्रेनिंग, हमले के पीछे दो पाकिस्तानी दहशतगर्दों का हाथ

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में रविवार शाम आतंकवादियों ने उत्तर प्रदेश के तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस पर गोलीबारी की, जिससे बस खाई में जा गिरी। इस घटना में नौ लोगों की मौत हो गई और 33 अन्य घायल हुए हैं।

Image

रियासी में बस पर आतंकी हमला

Reasi Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर में रियासी आतंकी हमले को लेकर कई जानकारियां सामने आ रही हैं। इनपुट थे कि आतंकवाद शिव खोरी तीर्थ को निशाना बनाने की योजना बना रहे हैं। इन इनपुट्स के बाद तीर्थस्थल की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। हालांकि, आतंकवादियों ने शिव खोरी से कटरा जा रही तीर्थयात्री बस को निशाना बनाया। हमले के पीछे दो पाकिस्तानी आतंकवादियों का हाथ माना जा रहा है। ये वही आतंकी समूह है जिसने कुछ सप्ताह पहले राजौरी में भारतीय वायु सेना के वाहन पर घात लगाकर हमला किया था। इस आतंकी समूह ने गुफाओं के ठिकानों से संचालन के लिए विशेष प्रशिक्षण हासिल किया है।

एनआईए टीम भी पहुंची

फिलहाल आतंकियों की तलाश में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। ड्रोन से इस इलाके के चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। पुलिस की सहायता और जमीनी स्थिति का आकलन करने के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम जम्मू-कश्मीर के रियासी पहुंच गई है। एनआईए की फॉरेंसिक टीम भी जमीन से सबूत जुटाने में मदद करने की कोशिश कर रही है।

व्यापक खोज अभियान शुरू

अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन और खोजी कुत्तों समेत निगरानी उपकरणों से लैस सुरक्षा बलों ने जिले और आसपास के इलाकों में व्यापक खोज अभियान शुरू किया है। सूत्रों ने बताया कि हमले में शामिल आतंकवादियों के राजौरी और रियासी के ऊपरी इलाकों में छिपे होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि इस इलाके में घने जंगल और गहरी खाइयां हैं। रियासी की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहिता शर्मा ने बताया कि इलाके में खोज अभियान शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में ग्राम रक्षा समितियों को भी तैयार कर लिया गया है।

आतंकी हमले में 9 की मौत

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में रविवार शाम आतंकवादियों ने उत्तर प्रदेश के तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस पर गोलीबारी की, जिससे बस खाई में जा गिरी। इस घटना में नौ लोगों की मौत हो गई और 33 अन्य घायल हुए हैं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। बस शिव खोड़ी मंदिर से कटरा स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर जा रही थी और इसी दौरान पोनी इलाके के तेरयाथ गांव के पास शाम करीब छह बजकर 15 मिनट पर हमला हुआ और 53 सीटों वाली बस गोलीबारी के बाद गहरी खाई में गिर गई।

आतंकी गोलीबारी से खाई में जा गिरी बस

रियासी की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहिता शर्मा ने बताया कि आतंकवादियों ने घात लगाकर शिव खोड़ी से कटरा के लिए रवाना हुई बस पर गोलीबारी की। चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और बस खाई में गिर गई। शर्मा ने बताया कि बचाव अभियान पूरा हो गया है और अब तक नौ लोगों की मौत हो गई है और 33 अन्य घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

अमित शाह ने कहा, बख्शे नहीं जाएंगे आतंकी

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 'जम्मू-कश्मीर के रियासी में तीर्थयात्रियों पर हुए हमले की घटना से बहुत दुखी हूं। उपराज्यपाल और डीजीपी, जम्मू-कश्मीर से बात की और घटना के बारे में जानकारी ली। इस कायराना हमले के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें कानून के शिकंजे में लिया जाएगा। स्थानीय प्रशासन तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रहा है। ईश्वर मृतकों के प्रियजनों को इस पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करें। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी प्रार्थना करता हूं। (इनपुट - प्रदीप दत्ता)

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'यूनिफॉर्म के पीछे भी एक इंसान है, जिसका अपना परिवार...', CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने लिखा इमोशनल ओपन लेटर

'यूनिफॉर्म के पीछे भी एक इंसान है, जिसका अपना परिवार...', CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने लिखा इमोशनल ओपन लेटर

पंजाब के CM भगवंत मान से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की CBI जांच का मामला, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस शील नागू सुनवाई से हुए अलग

पंजाब के CM भगवंत मान से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की CBI जांच का मामला, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस शील नागू सुनवाई से हुए अलग

केरल हाईकोर्ट का पूर्व CM पिनराई विजयन को बड़ा झटका: CMRL मामले में FIR दर्ज करने के आदेश, राज्य सरकार की SIT रद्द

केरल हाईकोर्ट का पूर्व CM पिनराई विजयन को बड़ा झटका: CMRL मामले में FIR दर्ज करने के आदेश, राज्य सरकार की SIT रद्द

आप इसलिए पूरा शहर बंद नहीं कर सकते क्योंकि आप प्रदर्शन संभाल नहीं सकते- ट्रेनें रद्द होने और मेट्रो बंद होने का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

आप इसलिए पूरा शहर बंद नहीं कर सकते क्योंकि आप प्रदर्शन संभाल नहीं सकते- ट्रेनें रद्द होने और मेट्रो बंद होने का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

CJP Protest: 'मेट्रो शट डाउन, रेलवे शट डाउन, इंटरनेट शट डाउन...', प्रदर्शन से पहले की पाबंदियों पर अभिजीत दीपके ने कसा तंज

CJP Protest: 'मेट्रो शट डाउन, रेलवे शट डाउन, इंटरनेट शट डाउन...', प्रदर्शन से पहले की पाबंदियों पर अभिजीत दीपके ने कसा तंज