देश

Reasi Terror Attack: रियासी पुलिस ने आतंकवादी की सूचना देने पर 20 लाख रुपये का इनाम घोषित किया जारी किया स्केच

Reasi terror attack terrorist sketch: रियासी पुलिस ने आतंकवादी की सूचना देने पर 20 लाख रुपये का इनाम घोषित किया साथ ही स्केच भी जारी किया है।

Image

रियासी पुलिस ने आतंकवादी की सूचना देने पर 20 लाख रुपये का इनाम घोषित किया

Reasi terror attack terrorist sketch: जम्मू कश्मीर पुलिस ने रियासी में बस पर हुए आतंकी हमले में शामिल आतंकवादियों की सूचना देने पर 20 लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की।रियासी पुलिस ने हाल ही में पौनी क्षेत्र में यात्री बस पर हुए हमले में शामिल आतंकवादी के ठिकाने के बारे में कोई भी उपयोगी जानकारी देने पर 20 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के खुलासे और विवरण के आधार पर आतंकवादी का स्केच तैयार किया गया है। रियासी पुलिस आम जनता से निम्नलिखित संपर्क नंबरों पर कोई भी विश्वसनीय जानकारी प्रदान करने की अपील करती है-

SSP Reasi - 9205571332

ASP Reasi - 9419113159

DySP HQ Reasi - 9419133499

SHO Pouni - 7051003214

SHO Ransoo- 7051003213

PCR Reasi- 9622856295

गौर हो कि अभी 9 जून को जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में आतंकवादियों ने एक बस को निशाना बनाया था आतंकवादियों की गोलीबारी के बाद तीर्थयात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिर गई। बस के खाई में गिर जाने से नौ लोगों की मौत हुई है, साथ ही 33 यात्री घायल हुए थे।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article