टीवी मसाला

Reasi terrorist attack: रियासी अटैक पर फूटा इन टीवी सितारों का गुस्सा, तीर्थयात्रियों पर हुए हमले की करी निंदा

Reasi terrorist attack: जम्मू एवं कश्मीर के रियासी जिले में तेरयाथ गांव के पास शिव खोरी गुफा मंदिर से तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस पर आतंकवादी हमले में नौ लोग मारे गए और 33 घायल हो गए। अब इस घिनौने कृत्य पर टीवी सितारों ने आक्रोश और दुख व्यक्त किया है। आइए टाइम्स की इस रिपोर्ट अपर एक नजर डालते हैं।

Image

Reasi terrorist attack

Reasi Terrorist attack: बीते रविवार को जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में शिव खोरी गुफा मंदिर से तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक बस को निशाना बनाकर एक दुखद आतंकवादी हमला किया गया। हिंसा के इस क्रूर कृत्य से पूरा देश हिल गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पीड़ितों के प्रति संवेदनाओं की बाढ़ आ गई है। अब टीवी सितारे कपिल शर्मा, हिना खान और एली गोनी सहित कई हस्तियों ने इस घटना पर अपना आक्रोश और दुख व्यक्त किया है। आइए टाइम्स की इस रिपोर्ट अपर एक नजर डालते हैं।

स्टार कपिल शर्मा ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए एक्स पर लिखा, “मैं रियासी में तीर्थयात्रियों पर हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। बेक़सूर और निर्दोषों के ऊपर गोलियाँ चलाने वालों को ज़िंदगी में कभी सुकून नहीं मिलेगा। सब का हिसाब यहीं होगा।

कृष्णा मुखर्जी, हिना खान, नमिश तनेजा, उर्फी जावेद, एली गोनी सभी ने इस बेहूदा हमले की निंदा की है और निर्दोष लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। अभिनव शुक्ला ने लिखा, "हमारे देश में हमारे साथी देशवासियों के साथ ऐसा हुआ...आपकी नज़रें कहाँ हैं?

एली गोनी ने लिखा, “रियासी में जो हुआ वह बहुत दुखद है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।”

गुरमीत चौधरी ने एक्स पर लिखा, "कल जम्मू में हुए दुखद आतंकवादी हमले से दिल टूट गया है। पीड़ितों के परिवारों, खासकर महिलाओं और बच्चों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है, जिन्हें इस तरह का विनाशकारी नुकसान उठाना पड़ा है। हिंसा के इस मूर्खतापूर्ण कृत्य की सभी को निंदा करनी चाहिए।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article