Ratanlal Kataria Death News: अंबाला से बीजेपी के लोकसभा से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रतनलाल कटारिया का निधन हो गया। उन्होंने चंडीगढ़ पीजीआई में अंतिम सांस ली। उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार दोपहर 12:00 बजे मनिमाजरा श्मशान घाट पर किया जाएगा। वह 71 वर्ष के थे। कटारिया पिछले महीने से निमोनिया के चलते पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती थे। उनके एक सहयोगी ने बताया कि उनका तड़के करीब साढ़े तीन बजे निधन हो गया। कटारिया के परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और बीजेपी की प्रदेश इकाई के प्रमुख ओम प्रकाश धनखड़ समेत कई सीनियर बीजेपी नेताओं ने कटारिया के निधन पर अपनी संवेदना प्रकट की। खट्टर ने ट्वीट किया कि पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री एवं अंबाला से सांसद रतन लाल कटारिया जी के निधन से मन अत्यंत दुःखी है। समाज के हित और हरियाणा के लोगों की उन्नति के लिए उन्होंने हमेशा संसद में आवाज उठाई। उनका चले जाना राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिवार को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करें। ओम शांति।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।
