देश

Rapid Rail: गाजियाबाद से ग्रेटर नोएडा वेस्ट होते हुए Noida Airport पहुंचेगी रैपिड रेल, मिली मंजूरी

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Dec 6, 2023, 01:49 AM IST

Rapid Rail Update: रैपिड रेल गाजियाबाद को नोएडा एयरपोर्ट से जोड़ेगी, ये 72 KM कॉरिडोर लंबा होगा, इस कॉरिडोर पर 16000 करोड़ से अधिक की लागत आने का अनुमान है।

Image

रैपिड रेल गाजियाबाद को नोएडा एयरपोर्ट से जोड़ेगी, ये 72 KM कॉरिडोर लंबा होगा

Rapid Rail in Greater Noida West: रैपिड रेल गाजियाबाद को नोएडा एयरपोर्ट (Noida Airport) से जोड़ेगी, बताया जा रहा है कि ये 72 KM कॉरिडोर लंबा होगा, इस कॉरिडोर पर 16000 करोड़ से अधिक की लागत आने का अनुमान है यह रैपिड रेल ग्रेटर नोएडा वेस्ट से होकर परी चौक से होते हुए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पहुंचेगी।

उत्तर प्रदेश सरकार ने गाजियाबाद से नोएडा एयरपोर्ट तक रैपिड रेल चलाने की मंजूरी दे दी है बताते हैं कि इसे दो फेज में बनाया जाएगा इसकी डीपीआर एनसीआरटीसी बनाएगा गौर हो कि एनसीआरटीसी ही दिल्ली से मेरठ तक रैपिड रेल प्रोजेक्ट तैयार कर रही है।

इससे ग्रेटर नोएडा के सेक्टरों से भी कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी और इसका सीधा फायदा दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लाखों लोगों को मिलेगा। मुख्य सचिव डीएस मिश्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया और एनसीआरटीसी द्वारा तैयार व्यावहारिकता रिपोर्ट को स्वीकृति दी गई, रैपिड रेल परियोजना पर 20 प्रतिशत राशि केंद्र सरकार 50 प्रतिशत राज्य सरकार व शेष 30 प्रतिशत राशि प्राधिकरण मिलकर वहन करेंगे।

जानिए इस रैपिड रेल के कौन-कौन से मेट्रो स्टेशन होंगे-

  • गाजियाबाद आरआरटीएस
  • गाजियाबाद साउथ
  • ग्रेटर नोएडा वेस्ट (सेक्टर-4)
  • ग्रेटर नोएडा (सेक्टर-2)
  • नॉलेज पार्क-5
  • सूरजपुर
  • परी चौक
  • इकोटेक-5
  • दनकौर
  • यीडा नॉर्थ (सेक्टर-18)
  • यीडा सेंट्रल (सेक्टर-21 और 35)
  • नोएडा एयरपोर्ट
रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!