देश

Samay Raina Show: कॉमेडियन समय रैना के गुजरात में होने वाले शो रद्द, इलाहाबादिया की अश्लील टिप्पणी मामले का असर!

Samay Raina Show cancelled: कॉमेडियन समय रैना के गुजरात के में होने वाले दोनों शो कैंसिल हो गए हैं ये शो 17 मार्च और 27 अप्रैल को होने थे।

Image

कॉमेडियन समय रैना के गुजरात शो कैंसिल

Samay Raina Gujarat Show Cancelled: इंडियाज गॉट लेटेंट ( india's got latent row) पर विवादित टिप्पणी करने के बाद समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया विवादों में हैं, बताते हैं कि समय रैना के गुजरात के में होने वाले दोनों शो कैंसिल हो गए हैं, ये शो 17 मार्च और 27 अप्रैल को होने थे। गौर हो कि यूट्यूब शो पर अश्लीलता को लेकर विवाद में फंसे स्टैंड अप कॉमेडियन समय रैना के गुजरात के दोनों शो रद्द कर दिए गए हैं बताते हैं कि इस शो की टिकटें बिक चुकी थीं।

ध्यान हो कि महाराष्ट्र और असम पुलिस के एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद भी इस शो के टिकटों की बिक्री जोरों पर थी बताते हैं कि इंडियाज गॉट लेटेंट शो अहमदाबाद के शेला ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाला था।

कॉमेडी शो के सभी एपिसोड की समीक्षा करने के बाद मामला दर्ज

गौर हो कि महाराष्ट्र पुलिस ने बुधवार को यूट्यूबर समय रैना, रणवीर इलाहाबादिया, आशीष चंचलानी, अपूर्व मुखीजा और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया, क्योंकि लोकप्रिय कॉमेडी शो इंडिया गॉट लेटेंट (India Got Latent) पर उनकी टिप्पणियों ने विवाद खड़ा कर दिया था। साइबर शाखा द्वारा कॉमेडी शो के सभी एपिसोड की समीक्षा करने के बाद मामला दर्ज किया गया।

17 फरवरी को सुनवाई के लिए बुलाया गया

यह टिप्पणियों को लेकर दर्ज किया गया दूसरा मामला है। एक दिन पहले, असम पुलिस ने यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया और कॉमेडियन समय रैना समेत अन्य प्रभावशाली लोगों के खिलाफ कथित तौर पर 'अश्लीलता को बढ़ावा देने और यौन रूप से स्पष्ट और अश्लील चर्चा में शामिल होने' के लिए मामला दर्ज किया था। महिला आयोग ने रणवीर इलाहाबादिया, समय रैना और अन्य को तलब किया है सभी को 17 फरवरी को सुनवाई के लिए बुलाया गया है ये सुनवाई दिल्ली में होगी।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article