देश

चंपत राय ने Ram Mandir ट्रस्ट की वित्तीय जानकारी देने से क्यों किया इनकार? खुद बताई वजह; जानें दान और चढ़ावे को लेकर क्या बोले

Ram Mandir Donation Scam Row: अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में कथित अनियमितताओं के आरोपों के बीच श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सचिव चंपत राय ने ट्रस्ट की आय, खर्च, दान और बैंक खातों से जुड़ी जानकारी साझा करने से इनकार कर दिया है। ट्रस्ट की ओर से कहा गया कि कथित चढ़ावा चोरी मामले में विशेष जांच दल (SIT) की जांच जारी है, इसलिए फिलहाल जानकारी उपलब्ध नहीं कराई जा सकती। यह मामला तब चर्चा में आया जब भाजपा नेता रजनीश सिंह की शिकायत पीएमओ से अयोध्या प्रशासन को भेजी गई।

Image

चंपत राय ने विशेष जांच टीम (एसआईटी) की जांच का हवाला देते हुए ट्रस्ट की जानकारी देने से किया इनकार। ANI

Photo : ANI

Ram Mandir Donation Scam Row: अयोध्या में स्थित राम मंदिर के चढ़ावे में हुए कथित घोटाले की जांच के बीच राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सचिव चंपत राय ने विशेष जांच टीम (एसआईटी) की जांच का हवाला देते हुए ट्रस्ट की आमदनी, खर्च, दान और बैंक खातों समेत संबंधित जानकारी देने से इनकार कर दिया है। राय ने जानकारी देने से ऐसे समय में मना किया है जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता रजनीश सिंह की ओर से प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में दी गई शिकायत को जरूरी कार्रवाई के लिए अयोध्या जिला प्रशासन को भेजा गया।

कथित चढ़ावा चोरी मामले में एसआईटी की जांच जारी

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) विशु राजा को 23 जून को लिखे पत्र में अपर जिलाधिकारी (कानून-व्यवस्था) इंद्रकांत द्विवेदी ने कहा कि उन्होंने शिकायत में मांगी गई जानकारी के लिए राय से संपर्क किया था। पत्र के मुताबिक राय ने उन्हें बताया है कि कथित चढ़ावा चोरी मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) द्वारा जांच अभी जारी है और एसआईटी सभी जरूरी जानकारियां इकट्ठा कर रही है।

द्विवेदी ने बताया कि राय ने कहा है कि मामले में जारी जांच को देखते हुए वांछित जानकारी नहीं दी जा सकती।

भाजपा नेता रजनीश सिंह ने 12 जून को पीएमओ में दर्ज करायी गयी शिकायत में मांग की थी कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को निर्देश दिया जाए कि वह अपने गठन की शुरुआत से लेकर अब तक के अपने सभी वित्तीय और संपत्ति संबंधी विवरण सार्वजनिक करे। इस सप्ताह की शुरुआत में पीएमओ द्वारा भेजी गई इस शिकायत में कई जानकारियों को सार्वजनिक करने की मांग की गई थी।

लोगों को दान के इस्तेमाल की जानकारी जानने का पूरा अधिकार: रजनीश सिंह

पीएमओ ने ’समर्पण निधि’ अभियान के जरिए एकत्र किये गये धन, अलग-अलग तरीकों से मिले दान, सोने-चांदी और गहनों के रूप में मिले योगदान, बैंक खातों और वित्तीय लेन-देन, जमीन की खरीद-बिक्री, मंदिर निर्माण और प्रशासन पर हुए खर्च और ऑडिट तथा निरीक्षण रिपोर्ट शामिल हैं।

सिंह ने शिकायत में कहा कि भारत और दूसरे देशों में करोड़ों भक्तों ने राम मंदिर के निर्माण में योगदान किया है इसलिए उन्हें यह जानने का नैतिक और लोकतांत्रिक अधिकार है कि दान और चढ़ावे का इस्तेमाल किस तरह से किया गया है।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

सपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान, रामगोपाल यादव और धनराज परिमल नथवानी भरेंगे पर्चा

सपा ने राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान, रामगोपाल यादव और धनराज परिमल नथवानी भरेंगे पर्चा

आज की ताजा खबर, 30 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: फर्जी मार्कशीट के जरिए नौकरी पाने वालों पर CBI का शिकंजा...यूपी चुनाव को लेकर कल बीजेपी की बड़ी बैठक, निर्वाचन आयोग मामले पर विपक्ष की साझा अभियान की तैयारी

आज की ताजा खबर, 30 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: फर्जी मार्कशीट के जरिए नौकरी पाने वालों पर CBI का शिकंजा...यूपी चुनाव को लेकर कल बीजेपी की बड़ी बैठक, निर्वाचन आयोग मामले पर विपक्ष की साझा अभियान की तैयारी

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, रिटायर्ड CEC-चुनाव आयुक्तों को अपने साथ लाने की कोशिश, बना सकती है कमेटी

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, रिटायर्ड CEC-चुनाव आयुक्तों को अपने साथ लाने की कोशिश, बना सकती है कमेटी

विदेशी धरती पर मस्ती में थे चूर...आए देर से, इल्जाम घड़ी पर...दिल्ली में पोस्टर वॉर, निशाने पर राहुल

विदेशी धरती पर मस्ती में थे चूर...आए देर से, इल्जाम घड़ी पर...दिल्ली में पोस्टर वॉर, निशाने पर राहुल

लक्षद्वीप के पास अरब सागर में कोस्ट गार्ड और गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, 3,000 करोड़ की हेरोइन-मेथ जब्त; 5 पाकिस्तानी तस्कर गिरफ्तार

लक्षद्वीप के पास अरब सागर में कोस्ट गार्ड और गुजरात ATS का बड़ा एक्शन, 3,000 करोड़ की हेरोइन-मेथ जब्त; 5 पाकिस्तानी तस्कर गिरफ्तार