देश

Ram Mandir Ayodhya: 392 खंभे और 12 दरवाजे...जिसे भूकंप भी न हिला सके ऐसा बन रहा भव्य राम मंदिर

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलWritten by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 13, 2023, 06:30 PM IST

Ram Mandir Ayodhya: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 6 जनवरी को घोषणा की थी कि अयोध्या में राम मंदिर 1 जनवरी, 2024 तक तैयार हो जाएगा। 5 अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी थी और तभी से मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है।

Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य जोरों से जारी है। इंजीनियरों की मानें तो 70 प्रतिशत तक काम पूरा हो चुका है और दिसंबर 2023 तक भव्य राममंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। राम मंदिर में 12 दरवाजे और 392 खंभे होंगे।

भूकंप का असर नहीं

राम मंदिर के निर्माण कार्य में लगे एक इंजीनियर ने कहा कि राम मंदिर को इस तकनीक से बनाया जा रहा है, जिससे यह सैकड़ों साल तक सुरक्षित रह सके। इस मंदिर का निर्माण इस तरीके से किया जा रहा है, जिससे इस पर भूकंप का भी कोई असर नहीं हो सकेगा।

लोहे का इस्तेमाल नहीं

भव्य राम मंदिर के निर्माण में पत्थरों का प्रयोग किया जा रहा है। इसके निर्माण में लोहे जैसे किसी अन्य धातु का प्रयोग नहीं किया जा रहा है। पत्थरों की नक्काशी देखने लायक होगी।

कड़ाके की ठंड में भी निर्माण जारी

कड़ाके की ठंड के बावजूद निर्माण व शिलाओं की गढ़ाई तेजी से जारी है। इस समय करीब 1500 श्रमिक कार्य कर रहे हैं। जबकि दो माह पूर्व यह संख्या करीब 500 थी। श्रमिक राजस्थान और अयोध्या की कार्यशालाओं में पत्थरों को गढ़कर अंतिम रूप दे रहे हैं।

अमित शाह कर चुके हैं ऐलान

कुछ दिनों पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अगले वर्ष एक जनवरी तक मंदिर के निर्माण हो जाने का ऐलान किया था। बाद में राम मंदिर ट्रस्ट ने भी यही बात दोहराई थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'यूनिफॉर्म के पीछे भी एक इंसान है, जिसका अपना परिवार...', CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने लिखा इमोशनल ओपन लेटर

'यूनिफॉर्म के पीछे भी एक इंसान है, जिसका अपना परिवार...', CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने लिखा इमोशनल ओपन लेटर

पंजाब के CM भगवंत मान से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की CBI जांच का मामला, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस शील नागू सुनवाई से हुए अलग

पंजाब के CM भगवंत मान से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की CBI जांच का मामला, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस शील नागू सुनवाई से हुए अलग

केरल हाईकोर्ट का पूर्व CM पिनराई विजयन को बड़ा झटका: CMRL मामले में FIR दर्ज करने के आदेश, राज्य सरकार की SIT रद्द

केरल हाईकोर्ट का पूर्व CM पिनराई विजयन को बड़ा झटका: CMRL मामले में FIR दर्ज करने के आदेश, राज्य सरकार की SIT रद्द

आप इसलिए पूरा शहर बंद नहीं कर सकते क्योंकि आप प्रदर्शन संभाल नहीं सकते- ट्रेनें रद्द होने और मेट्रो बंद होने का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

आप इसलिए पूरा शहर बंद नहीं कर सकते क्योंकि आप प्रदर्शन संभाल नहीं सकते- ट्रेनें रद्द होने और मेट्रो बंद होने का मुद्दा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट

CJP Protest: 'मेट्रो शट डाउन, रेलवे शट डाउन, इंटरनेट शट डाउन...', प्रदर्शन से पहले की पाबंदियों पर अभिजीत दीपके ने कसा तंज

CJP Protest: 'मेट्रो शट डाउन, रेलवे शट डाउन, इंटरनेट शट डाउन...', प्रदर्शन से पहले की पाबंदियों पर अभिजीत दीपके ने कसा तंज