देश

'राम आएंगे' से लेकर 'सारे धाम सजे हैं...' जिन राम भजनों के मुरीद हुए पीएम मोदी; आप भी सुनिए

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Jan 16, 2024, 10:41 AM IST

पीएम मोदी ने बीते 3 जनवरी से लेकर अब तक करीब 12 राम भजनों को 'एक्स' पर साझा किया है। इसमें जुबिन नौटियाल से लेकर हंसराज रघुवंशी और कई स्थानीय गायकों के भजन भी शामिल हैं।

Image

पीएम मोदी

Ram Bhajans Shared by PM Modi: अयोध्या में प्रभु श्रीराम के आगमन का उल्लास और बेसब्री से इंतजार पूरे देश को है। हर कोई अपने-अपने तरीके से इस उत्सव की तैयारी कर रहा है। कहीं मंदिरों को सजाया जा रहा है तो कहीं हवन-अनुष्ठान की तैयारी है। इस बीच अयोध्या में होने वाले दिव्य-भव्य कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री मोदी भी बेताब हैं। वे 22 जनवरी को राम मंदिर उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे और राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा भी करेंगे।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी राम भजनों की धुन में खोए हुए हैं। वे राम मंदिर के उद्धाटन से पहले देश की अलग-अलग भाषाओं में गाए गए भजनों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा कर रहे हैं। पीएम मोदी ने बीते 3 जनवरी से लेकर अब तक करीब 12 राम भजनों को 'एक्स' पर साझा किया है। इसमें जुबिन नौटियाल से लेकर हंसराज रघुवंशी और कई स्थानीय गायकों के भजन भी शामिल हैं। आइए देखते हैं पीएम मोदी कौन-कौन से राम भजनों के मुरीद हैं...

राम आएंगे...

पीएम मोदी ने भजन गायिका स्वाति मिश्रा के राम भजन को 3 जनवरी को साझा किया था। आप भी सुनिए-

मेरे घर राम आए हैं...

पीएम मोदी ने जुबिन नौटियाल, पायल देव और मनोज मुंतशिर का यह भजन साझा किया था। सुनिए-

राम आएंगे आएंगे राम आएंगे...

पीएम मोदी ने गायिका स्वस्ति का भजन शेयर किया। उन्होंने लिखा इस भजन को एक बार सुन लें तो लंबे समय तक कानों में गूंजता रहता है। आंखों को आंसुओं से, मन को भावों से भर देता है। सुनिए-

युग रामराज का आ गया...

पीएम मोदी ने हंसराज रघुवंशी के इस भजन को साझा किया था। उन्होंने लिखा अयोध्या में प्रभु श्री राम के स्वागत को लेकर पूरा देश राममय है। राम लला की भक्ति में डूबे भक्तजन इस शुभ दिन के लिए तरह-तरह से अपनी भावनाएं प्रकट कर रहे हैं। भगवान श्री राम को समर्पित हंसराज रघुवंशी जी का ये भजन सुनिए-

श्री राम जी घर आए...

पीएम मोदी ने लिखा, अयोध्या में प्रभु श्री राम के दिव्य-भव्य मंदिर में राम लला के आगमन का इंतजार खत्म होने वाला है। देशभर के मेरे परिवारजनों को उनकी प्राण-प्रतिष्ठा की बेसब्री से प्रतीक्षा है। उनके स्वागत में गीताबेन रबारी जी का ये भजन भावविभोर करने वाला है। सुनिए-

अयोध्या में जयकारा गूंजे...

पीएम मोदी ने लिखा अयोध्या के साथ देशभर में आज हर ओर प्रभु श्री राम के स्वागत में मंगलगान हो रहा है। इस पुण्य अवसर पर राम लला की भक्ति से ओतप्रोत विकास जी और महेश कुकरेजा जी के राम भजन को आप भी जरूर सुनिए।

सबने तुम्हें पुकारा श्रीराम जी

पीएम मोदी ने इस भजन को साझा करते हुए लिखा, हरिहरन जी के अद्भुत सुरों से सजा ये राम भजन हर किसी को प्रभु श्री राम की भक्ति में लीन कर देने वाला है। आप भी इस मनोहारी भजन का जरूर आनंद उठाएं।

अवध नगरिया में रामजी पधारे...

अयोध्या नगरी में श्री रामजी के पधारने को लेकर हर ओर उमंग और उल्लास है। उस्मान मीर जी का यह मधुर राम भजन सुनकर आपको इसी की दिव्य अनुभूति होगी। सुनिए-

श्रीरामचंद्र कृपालु भजु मन...

पीएम मोदी ने लिखा, आज जब अयोध्या धाम में श्री राम लला की अगवानी को लेकर हर ओर आनंद का वातावरण है, ऐसे में सूर्यगायत्री जी की यह स्तुति हर किसी को भक्ति-भाव से भर देने वाली है।

हर घर मंदिर हर घर उत्सव

पीएम ने लिखा, सदियों के इंतजार के बाद अयोध्या धाम में सुमंगल की घड़ी नजदीक है। इस पुण्य अवसर को लेकर उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक, हर ओर प्रभु श्री राम का जयकारा गूंज रहा है। आस्था और भक्ति के इसी वातावरण का अनुभव आपको इस प्रस्तुति से होगा।

22 जनवरी को होना है उद्धाटन

बता दें, 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन होना है। इसके लिए तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए आज से अनुष्ठान भी शुरू कर दिए गए हैं।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

प्रांजुल श्रीवास्तव
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article