देश

एक्सट्रूज़न प्रेस कार्यक्रम के बाद RSS मुख्यालय पहुंचे राजनाथ सिंह; मोहन भागवत से की मुलाकात

Rajnath Singh in Nagpur: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को नागपुर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के मुख्यालय पहुंचकर संगठन के प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की।

Image

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत (फाइल फोटो)

Rajnath Singh in Nagpur: रक्षा मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को नागपुर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के मुख्यालय पहुंचकर संगठन के प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

राजनाथ सिंह एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नागपुर पहुंचे थे, जहां उन्होंने आयुध फैक्टरी में 10,000 टन क्षमता वाली अत्याधुनिक एल्युमिनियम 'एक्सट्रूज़न प्रेस' की स्थापना के लिए भूमि पूजन किया।

मोहन भागवत से मिले राजनाथ सिंह

समाचार एजेंसी पीटीआई/भाषा ने सूत्रों के हवाले से बताया कि कार्यक्रम के बाद सिंह महाल स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के मुख्यालय पहुंचे और संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की।

क्या कुछ बोले राजनाथ सिंह

इससे पहले, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नागपुर के अंबाझरी में स्थित यंत्र इंडिया लिमिटेड (YIL) की आयुध फैक्टरी में 10,000-टन एल्युमीनियम एक्सट्रूज़न प्रेस (AEP) के भूमि पूजन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पारंपरिक युद्ध और उससे जुड़े साधनों का आज भी उतना ही महत्व है, जितना 1947 में था। उन्होंने कहा कि इसलिये एक मजबूत सैन्य-औद्योगिक आधार का महत्व भविष्य में भी रहेगा।

रक्षामंत्री ने कहा कि युद्ध के दौरान जब आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित होती है, तो हर देश चाहता है कि ज़रूरी चीज़ों का उत्पादन देश के भीतर ही हो। उन्होंने कहा कि जो देश अपनी ज़रूरतें खुद पूरी करने में सक्षम होता है, वह पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकता है।

राजनाथ सिंह ने कहा, ''पारंपरिक युद्ध और उससे जुड़े साधनों का महत्‍व आज भी उतना ही है, जितना 1947 में था और 2047 तक भी ये काफी हद तक बना रहेगा।। हम अक्सर कहते हैं कि युद्ध का स्वरूप बदल रहा है। सीमाएं धुंधली हो रही हैं। दुश्मनों की पहचान करना मुश्किल हो रहा है। सेनाएं अपनी जगह पर खड़ी रह सकती हैं और देश अस्थिर हो सकते हैं। इनमें से बहुत कुछ सच है, लेकिन यह बात भी उतनी ही सच है कि पारंपरिक युद्ध और उससे जुड़े साधन आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने 1947 में थे।''

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 6 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: सोनम वांगचुक बोले- मंत्रियों ने तोड़ा वादा...करणी सेना और नागपुर से उठे आरक्षण विरोधी स्वर, ईरान ने कहा, 'मोजतबा खामेनेई से संपर्क करना बेहद कठिन'

आज की ताजा खबर, 6 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: सोनम वांगचुक बोले- मंत्रियों ने तोड़ा वादा...करणी सेना और नागपुर से उठे आरक्षण विरोधी स्वर, ईरान ने कहा, 'मोजतबा खामेनेई से संपर्क करना बेहद कठिन'

'नेताओं ने मेरा भरोसा तोड़ दिया', सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात, 26 दिन के अनशन से जुड़ी है घटना

'नेताओं ने मेरा भरोसा तोड़ दिया', सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात, 26 दिन के अनशन से जुड़ी है घटना

कॉकरोच जनता पार्टी का राष्ट्रीय विस्तार, आशुतोष रांका ने नए रोडमैप और बड़े ऐलान के दिए संकेत, आज का दिन अहम

कॉकरोच जनता पार्टी का राष्ट्रीय विस्तार, आशुतोष रांका ने नए रोडमैप और बड़े ऐलान के दिए संकेत, आज का दिन अहम

'बांग्लादेश में पाकिस्तान की ISI को पूरी छूट मिली'...शेख हसीना के बेटे बोले- जेलों से छूटकर आतंकवादी आ रहे, भारत के लिए खतरा!

'बांग्लादेश में पाकिस्तान की ISI को पूरी छूट मिली'...शेख हसीना के बेटे बोले- जेलों से छूटकर आतंकवादी आ रहे, भारत के लिए खतरा!

संसद का विशेष सत्र बुलाने की रिपोर्टों को रिजिजू ने किया खारिज, बोले-सरकार के पास ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं

संसद का विशेष सत्र बुलाने की रिपोर्टों को रिजिजू ने किया खारिज, बोले-सरकार के पास ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं