देश

लखनऊ के हनुमान सेतु मंदिर पहुंचे राजनाथ, मंदिर में की सफाई, लगाई झाड़ू, VIDEO

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 16, 2024, 09:44 AM IST

Swachhata Abhiyan: राजनाथ सिंह ने स्वच्छता अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हनुमान सेतु मंदिर की सफाई की। देखें वीडियो।

Image

राजनाथ सिंह

Photo : ANI

Rajnath Singh: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने स्वच्छता अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हनुमान सेतु मंदिर परिसर की सफाई की। राजनाथ सिंह आज सुबह हनुमान सेतु मंदिर पहुंचे और दर्शन किए। इसके बाद राजनाथ सिंह ने स्वच्छता अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हनुमान सेतु मंदिर की सफाई की।

झाड़ू से फर्श साफ किया

स्थानीय सांसद राजनाथ सिंह हनुमान सेतु मंदिर के नाम से जाने जाने वाले मंदिर में सुबह पहुंचे और उन्होंने झाड़ू से फर्श साफ किया एवं फर्श पर गिरे फूल उठाए। उन्होंने हनुमान मंदिर में पूजा भी की। प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से अयोध्या स्थित राम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले मंदिरों और धार्मिक स्थानों पर सफाई अभियान चलाने का आग्रह किया है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित किया जाना देशवासियों के लिए खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि इस समारोह में न केवल देश बल्कि पूरी दुनियाभर से लोग भाग लेंगे।

पीएम मोदी ने लगाया था मंदिर में पोछा

बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले में स्थित श्री कालाराम मंदिर में स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया था। इस दौरान वह मंदिर परिसर में पोछा लगाते हुए नजर आए थे। पीएम मोदी ने अपने एक कार्यक्रम के दौरान इसका जिक्र भी किया और देशवासियों से अपील की कि वे देशभर के मंदिरों में स्वच्छता अभियान को चलाएं। पीएम मोदी ने कहा कि मैंने आह्वान किया था कि 22 जनवरी तक हम सभी देश के तीर्थ स्थानों की और मंदिरों की साफ-सफाई करें और स्वच्छता का अभियान चलाएं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article