देश

Rajasthan: SDM को थप्पड़ मारने वाले नरेश मीणा की हुई गिरफ्तारी, भीड़ रोकने के लिए पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

राजस्थान पुलिस ने निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा को गिरफ्तार कर लिया। मीणा की गिरफ्तारी समरवता गांव से हुई है।

Image

पुलिस ने नरेश मीना को किया गिरफ्तार।

Photo : ANI

Naresh Meena: पुलिस ने समरवता गांव से नरेश मीणा को गिरफ्तार कर लिया है। टोंक जिले के देवली उनियारा विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा पर कल मतदान केंद्र पर एसडीएम (SDM) अमित चौधरी के साथ कथित तौर पर मारपीट करने का आरोप है।

नरेश मीणा ने SDM पर लगाये गंभीर आरोप

नरेश मीणा को गिरफ्तार कर पुलिस अपने साथ ले गई। इस दौरान उनके समर्थकों ने इसका विरोध किया और बवाल मचाया। पुलिस ने समर्थकों को हटाने के लिए बल का प्रयोग किया। साथ ही आंसू गैस के गोले भी छोड़े। बता दें, बुधवार को राजस्थान की 7 सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग के दौरान नरेश मीणा ने चुनावी ड्यूटी में तैनात SDM को थप्पड़ मार दिया था। घटना के बाद जमकर बवाल हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने आज मीणा को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, नरेश मीणा ने एसडीएम पर आरोप लगाते हुए कहा था कि गांव के लोग वोटिंग का बहिष्कार कर रहे थे, लेकिन एसडीएम बीजेपी कैंडिडेट को जिताने के लिए वहां फर्जी वोटिंग करा रहे थे। इतना ही नहीं एसडीएम ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, उसके पति और एक टीचर को धमकाया कि अगर वोट नहीं डाला तो उनकी सरकारी नौकरी चली जाएगी।

नरेश मीणा ने कहा कि SDM को थप्पड़ मारने के बाद मैंने मांग की थी कि कलेक्टर यहां आएं, लेकिन कलेक्टर नहीं आई। वो हाथों में मेहंदी लगाकर बैठी थी। इसी मांग को लेकर मैं धरने पर बैठा था, लेकिन मेरे लिए खाना और गद्दा आ रहे थे उन्हें भी पुलिस ने नहीं आने दिया और फिर मेरे समर्थकों पर लाठीचार्ज किया गया। मुझ पर मिर्ची बम से हमला किया गया जिससे मैं बेहोश हो गया और फिर मेरे साथियों ने मुझे लेकर पांच किलोमीटर दूर किसी घर में छिपा दिया। मैंने कहा कि एसपी यहां आएं और मेरी गिरफ्तारी करें, लेकिन एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई भी की जाए।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article