देश

राजस्थान मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, देखें भजनलाल की सरकार में कौन-कौन बना मंत्री

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 30, 2023, 04:39 PM IST

Rajasthan Cabinet expansion: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की कैबिनेट में 12 विधायकों ने कैबिनेट मंत्री, 5 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और विधायकों को राज्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई है।

Image

राजस्थान कैबिनेट विस्तार

Photo : ANI

Rajasthan Cabinet expansion: राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के 27 दिन बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मंत्रिमंडल का पहला विस्तार हो गया है। शनिवार को राज्यपाल कालराज मिश्र ने 22 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। भजनलाल की कैबिनेट में 12 विधायकों ने कैबिनेट मंत्री, 5 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और विधायकों को राज्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई है।

जिन विधायकों को मंत्री बनाया गया है उनमें सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी भी शामिल हैं जो करणपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर पांच जनवरी को मतदान होना है। माना जा रहा है कि अब जल्द ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कैबिनेट की बैठक बुला सकते हैं और मंत्रालयों को बंटवारा कर सकते हैं। बता दें, आज सुबह ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजभवन जाकर राज्यपाल से मुलाकात की थी, जिसके बाद मंत्रिमंडल विस्तार हो रहा है।

इन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

कैबिनेट मंत्रियों में डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, गजेंद्र सिंह खींवसर, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, बाबूलाल खराड़ी, मदन दिलावर, जोगाराम पटेल, सुरेश सिंह रावत, अविनाश गहलोत, जोराराम कुमावत, हेमंत मीणा, कन्हैयालाल चौधरी व सुमित गोदारा शामिल हैं। वहीं विधायक संजय शर्मा, गौतम कुमार, झाबर सिंह खर्रा, सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी व हीरालाल नागर को राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ दिलाई गई है। इसके अलावा विधायक ओटाराम देवासी, डॉ. मंजू बाघमार, विजय सिंह चौधरी, के के बिश्नोई व जवाहर सिंह बेढम ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली।

भाजपा ने जीती थीं 115 सीटें

राज्य में विधानसभा की 200 में से 199 सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान हुआ। चुनाव परिणाम तीन दिसंबर को घोषित किया गया था। भजनलाल शर्मा ने 15 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ नवनिर्वाचित विधायक दिया कुमारी व प्रेमचंद बैरवा को उपमुख्यमंत्री बनाया गया था। राज्य की करणपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया था। इस सीट पर अब पांच जनवरी को मतदान होगा। यहां भाजपा की ओर से पूर्व मंत्री सुरेंद्रपाल उम्मीदवार हैं तो कांग्रेस ने कुन्नर के बेटे रुपिंदर सिंह को प्रत्याशी बनाया है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article