देश

रेलवे की दुर्गा पूजा को लेकर घोषणा: लखनऊ, दिल्ली, कोलकाता के बीच दौड़ेंगी विशेष ट्रेनें

त्योहारों के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने एक बड़ा फैसला लिया है। उत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और सुगमता को ध्यान में रखते हुए कई पूजा विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। ये ट्रेनें खासतौर पर कोलकाता, लखनऊ, मालदा टाउन और आनंद विहार जैसे प्रमुख शहरों के बीच चलाई जाएंगी।

Image

रेलवे की दुर्गा पूजा को लेकर घोषणा: लखनऊ, दिल्ली, कोलकाता के बीच दौड़ेंगी विशेष ट्रेनें

नई दिल्ली: त्योहारों के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने एक बड़ा फैसला लिया है। उत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और सुगमता को ध्यान में रखते हुए कई पूजा विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है। ये ट्रेनें खासतौर पर कोलकाता, लखनऊ, मालदा टाउन और आनंद विहार जैसे प्रमुख शहरों के बीच चलाई जाएंगी।

प्रमुख ट्रेनें की जानकारी:

1. 03107/03108 कोलकाता – लखनऊ – कोलकाता (साप्ताहिक)

2.कोलकाता से लखनऊ – हर गुरुवार (2 अक्टूबर से 6 नवंबर तक)

3.लखनऊ से कोलकाता – हर शनिवार (4 अक्टूबर से 8 नवंबर तक)

मुख्य स्टेशन: बर्धमान, गया, वाराणसी, सुल्तानपुर होते हुए लखनऊ।

कोच संरचना: 4 एसी 3-टियर, 10 स्लीपर, 6 जनरल।

2. 03435/03436 मालदा टाउन – आनंद विहार टर्मिनस – मालदा टाउन (साप्ताहिक)

मालदा से आनंद विहार – हर सोमवार (29 सितंबर से 24 नवंबर तक)

आनंद विहार से मालदा – हर मंगलवार

रूट: भागलपुर, गया, प्रयागराज, कानपुर, टुंडला होते हुए आनंद विहार।

कोच संरचना: एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर कोच।

त्योहारों में राहत और सुविधा

त्योहारी सीज़न में रेलयात्रा की मांग में भारी इजाफा होता है। ऐसे में ये विशेष ट्रेनें बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और झारखंड के यात्रियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। विशेष रूप से गया, सासाराम, नवादा और भागलपुर जैसे स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को इससे बड़ी राहत मिलेगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे समय पर स्टेशन पहुंचें और टिकट बुकिंग की सुविधा का डिजिटल माध्यमों से लाभ उठाएं।

bhawana gupta
भावना किशोरauthor

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर मूल की भावना ने देश के प्रतिष्ठित संस्थान IIMC से 2014 में पत्रकारिता की पढ़ाई की. 12 सालों से मीडिया में काम कर रही हैं. न्यूज़ नेशन, इंडिया न्यूज़, टीवी 9 भारतवर्ष और ज़ी न्यूज़, न्यूज 18 में काम करने का अनुभव. अभी Times Now में Special correspondent हैं.दिल्ली सरकार, स्वास्थ्य ,रेल, कल्चरल, शिक्षा मंत्रालयों के साथ दिल्ली क्राइम ,पॉलिटिक्स और राजधानी की हर छोटी बड़ी खबरों पर खास तौर से नजर रखती हैं. लोगों से जुड़ी खबरों पर काम करने और लोगों तक सही और सटीक खबरें पहुंचाने को अपना मकसद मानती हैं।

और पढ़ें
End of Article