प्रियंका के बेटे रेहान की सगाई पर लगी मुहर, मंगेतर संग शेयर की तस्वीरें; रॉबर्ट वाड्रा बोले- बेटा बड़ा हो गया
- Edited by: अनुराग गुप्ता
- Updated Jan 2, 2026, 11:52 PM IST
Raihan Aviva Engagement: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान गांधी ने सगाई मंगेतर अवीवा के साथ सगाई की है। प्रियंका गांधी ने इंस्टाग्राम पर रेहान और अवीवा की तस्वीरें शेयर करते हुए दोनों को खूब सारा आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि आप दोनों को बहुत सारा प्यार, तुम दोनों हमेशा एक-दूसरे से प्यार और सम्मान करें
प्रियंका गांधी के बेटे रेहान ने की सगाई (फोटो साभार: https://www.instagram.com/priyankagandhivadra/)
Raihan Aviva Engagement: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान गांधी ने मंगेतर अवीवा के साथ सगाई की है। रेहान और अवीवा की सगाई 29 दिसंबर, 2025 को हुई थी, लेकिन मां प्रियंका सहित परिजनों ने शुक्रवार को तस्वीरें साझा कर सगाई की पुष्टि की।
प्रियंका गांधी ने लुटाया प्यार
प्रियंका गांधी ने इंस्टाग्राम पर रेहान और अवीवा की तस्वीरें शेयर करते हुए दोनों को खूब सारा आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा, ''आप दोनों को बहुत सारा प्यार, तुम दोनों हमेशा एक-दूसरे से प्यार और सम्मान करें, और जैसे ही आप तीन साल की उम्र से अच्छे दोस्त रहे हैं, वैसे ही हमेशा सबसे अच्छे दोस्त बने रहें।
'बेटा बड़ा हो गया'
पिता रॉबर्ट वाड्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक पोस्ट में रेहान और अवीवा को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा, ''रेहान और अवीवा, मेरा बेटा बड़ा हो गया है और उसे अपनी जीवनसंगनी मिल गई है। उनका जीवन खुशियों, आपसी समझ, प्यार और मजबूती से भरा रहे, दोनों को दिल से शुभकामनाएं... वे हमेशा एक-दूसरे का हाथ थामे इस सफर पर आगे बढ़ें और साथ मिलकर आगे बढ़ते रहें और तरक्की करें।''
कहां हुई रेहान और अवीवा की सगाई
रेहान और अवीवा की सगाई 29 दिसंबर को राजस्थान में एक निजी समारोह में हुई, जिसकी तस्वीरें सामने आई हैं। मां प्रियंका के मुताबिक, रेहान और अवीवा तीन साल की उम्र से अच्छे दोस्त रहे हैं। हाल ही में रेहान ने अवीवा को प्रपोज किया था।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।