देश

ब्रिटेन-अमेरिका के बाद अब यूरोप जाएंगे राहुल गांधी, यूरोपीय आयोग के सांसदों से कर सकते हैं मुलाकात, पेरिस में भी कार्यक्रम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 29, 2023, 08:24 AM IST

Rahul Gandhi Europe Visit: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आठ सितंबर को पेरिस के एक विश्वविद्यालय में छात्रों को संबोधित करेंगे और वहां व्याख्यान देंगे। इसके बाद नौ सितंबर को उनका पेरिस में फ्रांस के श्रमिक संघ की बैठक में भी भाग लेने का कार्यक्रम है।

Image

यूरोप दौरे पर जाएंगे कांग्रेस नेता राहुल गांधी (फोटो- rahulgandhi)

Rahul Gandhi Europe Visit: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ब्रिटेन-अमेरिका के बाद अब यूरोप जाने की तैयारी कर रहे हैं। राहुल गांधी यूरोप में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। यहां वो सासंदों से मुलाकात कर सकते हैं और छात्रों को संबोधित भी कर सकते हैं।

क्या-क्या हैं कार्यक्रम

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के अगले महीने यूरोप का दौरा करने और पेरिस में एक विश्वविद्यालय में छात्रों को संबोधित करने के अलावा बेल्जियम में यूरोपीय आयोग के सांसदों से मिलने की संभावना है। सूत्रों ने कहा कि उनके सितंबर की शुरुआत में ओस्लो में एक कार्यक्रम में भारतीय प्रवासियों को संबोधित करने की भी संभावना है।

जी-20 के समय दौरा

पीटीआई के अनुसार राहुल की यात्रा ऐसे वक्त में होने के आसार हैं जब दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को जी-20 की बैठक होनी है। सूत्रों ने कहा कि राहुल के सितंबर के पहले सप्ताह में पेरिस रवाना होने की संभावना है। उनका यह दौरा पांच दिन का होगा। वह सात सितंबर को ब्रुसेल्स में यूरोपीय संघ के सदस्यों के साथ एक बैठक में हिस्सा लेंगे।

पेरिस और नॉर्वे का कार्यक्रम

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस नेता आठ सितंबर को पेरिस के एक विश्वविद्यालय में छात्रों को संबोधित करेंगे और वहां व्याख्यान देंगे। इसके बाद नौ सितंबर को उनका पेरिस में फ्रांस के श्रमिक संघ की बैठक में भी भाग लेने का कार्यक्रम है। सूत्रों ने कहा कि इसके बाद राहुल का नॉर्वे जाने का कार्यक्रम है जहां वह 10 सितंबर को भारतीय समुदाय के एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article