देश

मानहानि मामले में बेंगलुरु कोर्ट में आज पेश होंगे राहुल गांधी, पूर्व CM बोम्मई पर लगाया था गंभीर आरोप

Rahul Gandhi: मानहानि मामले में आज बेंगलुरु की विशेष अदालत में राहुल गांंधी पेश होंगे। राहुल गांधी शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे सिटी सिवल कोर्ट में उपस्थित होंगे। इसके बाद वह क्वींस रोड पर भारत जोड़ो भवन में राज्य से कांग्रेस के नवनिर्वाचित सांसदों और हारे हुए उम्मीदवारों से बातचीत करेंगे।

Image

मानहानि मामले में आज कोर्ट में पेश होंगे राहुल गांधी

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी मानहानि मामले में आज बेंगलुरु की विशेष अदालत में पेश होंगे। उनके खिलाफ मुख्यधारा के समाचार पत्रों में अपमानजनक विज्ञापन जारी करने पर कर्नाटक भाजपा ने मामला दायर कराया था। गत वर्ष विधानसभा चुनाव से पहले दिए गए विज्ञापन में राज्य की तत्कालीन भाजपा सरकार पर 21019-2023 के शासन में बड़े पैमाने में भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया गया था।

कांग्रेस सांसदों से भी राहुल गांधी करेंगे मुलाकात

राज्य कांग्रेस ने गुरुवार को बताया कि राहुल गांधी शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे सिटी सिवल कोर्ट में उपस्थित होंगे। इसके बाद वह क्वींस रोड पर भारत जोड़ो भवन में राज्य से कांग्रेस के नवनिर्वाचित सांसदों और हारे हुए उम्मीदवारों से बातचीत करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री सिद्दरमैया और उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार भी मौजूद रहेंगे। मानहानि मामले में एक जून को कोर्ट ने सिद्दरमैया और शिवकुमार को जमानत दे दी थी। इस बीच कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा कि ये राजनीति से प्रेरित मामला है। इसमें कोई दम नहीं है।

कोर्ट ने आज राहुल गांधी को पेश होने का दिया था आदेश

वहीं जस्टिस केएन शिवकुमार ने राहुल गांधी को 7 जून को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का आदेश दिया था। गत सप्ताह मामले की सुनवाई के दौरान राहुल गांधी के अधिवक्ता ने अपने मुवक्किल के लिए उपस्थिति से छूट के लिए आवेदन दिया था। हालांकि शिकायतकर्ता पक्ष ने विरोध करते हुए दलील दी थी कि छूट की अनुमति बार-बार नहीं दी जानी चाहिए।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें