देश

'लाखों बच्चों के भविष्य की बर्बादी का जश्न मना रहे', संसद में धर्मेंद्र प्रधान के सम्मान पर राहुल गांधी का हमला

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें भ्रष्टाचार और देश की खराब शिक्षा व्यवस्था का प्रतीक बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा व्यवस्था की विफलताओं के कारण 26 बच्चों की जान गई और लाखों युवाओं को सड़कों पर उतरना पड़ा। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नैतिकता के आधार पर नहीं, बल्कि युवाओं के आक्रोश के दबाव में हुआ।

Image

संसद में धर्मेंद्र प्रधान के सम्मान पर राहुल गांधी ने किया पलटवार। PTI

Photo : PTI

पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। सोमवार को सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "धर्मेंद्र प्रधान भ्रष्टाचार और भारत की बर्बाद शिक्षा व्यवस्था के प्रतीक हैं और हमेशा रहेंगे।" उन्होंने आगे लिखा,"देश की शिक्षा व्यवस्था की खामियों के कारण 26 बच्चों की जान गई और लाखों युवाओं को सड़कों पर उतरना पड़ा। विपक्ष ने दावा किया कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नैतिकता के आधार पर नहीं, बल्कि युवाओं के बढ़ते आक्रोश के दबाव में हुआ।"

वहीं, बीजेपी संसद आज, उसी व्यक्ति को पुष्पांजलि अर्पित कर रही है। यह कोई सम्मान नहीं है। यह लाखों बच्चों के भविष्य के विनाश का जश्न है। देश का हर छात्र इसे देख रहा है। और इसमें शामिल हर चेहरा हमेशा याद रखा जाएगा।

संसद में प्रधान का 'ग्रैंड वेलकम'

बता दें कि शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सोमवार को पहली बार धर्मेंद्र प्रधान संसद पहुंचे थे। इस दौरान किसी सांसद ने उन्हें शॉल और मिथिला पाग पहनाकर सम्मानित किया तो किसी ने फूलों की माला पहनाई तो किसी ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया। विपक्ष ने संसद में धर्मेंद्र प्रधान को सम्मानित किए जाने पर भी सवाल उठाए। बयान में कहा गया कि यह सम्मान नहीं, बल्कि लाखों छात्रों के भविष्य के साथ हुए कथित अन्याय का जश्न है।

'मैं स्ट्रीट फाइटर हूं'

वहीं, शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने अपनी पहली प्रतिक्रिया सोमवार को दी। दरअसल, संसद परिसर में कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश के साथ हुई संक्षिप्त बातचीत के दौरान प्रधान ने खुद को "स्ट्रीट फाइटर" बताते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। दरअसल, संसद परिसर में जयराम रमेश ने धर्मेंद्र प्रधान की ओर बढ़ते हुए कथित तौर पर सहानुभूति जताई और कहा, "It happens" (ऐसा होता है)। यह टिप्पणी हाल के राजनीतिक घटनाक्रम और प्रधान के भविष्य को लेकर चल रही चर्चाओं के संदर्भ में मानी जा रही है।

जयराम रमेश की टिप्पणी पर धर्मेंद्र प्रधान ने तुरंत जवाब देते हुए कहा, 'नथिंग हैपन्ड' इसके बाद प्रधान ने रमेश से कहा 'आई एम ए स्ट्रीट फाइटर. नॉट एन एसी रूम ऐक्टिविस्ट' यानी कुछ नहीं हुआ। मैं सड़क पर संघर्ष करने वाला नेता हूं, AC कमरे में बैठने वाला एक्टिविस्ट नहीं।"

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

हैदराबाद हाउस में मेगा बैठकों का दौर, इथोपियाई PM के बाद मलेशियाई प्रधानमंत्री के साथ पीएम मोदी ने की द्विपक्षीय वार्ता

हैदराबाद हाउस में मेगा बैठकों का दौर, इथोपियाई PM के बाद मलेशियाई प्रधानमंत्री के साथ पीएम मोदी ने की द्विपक्षीय वार्ता

कभी निजाम का शाही ठिकाना रहा हैदराबाद हाउस, आज विदेशी मेहमानों की करता है मेजबानी; बदलते भारत की देता है गवाही

कभी निजाम का शाही ठिकाना रहा हैदराबाद हाउस, आज विदेशी मेहमानों की करता है मेजबानी; बदलते भारत की देता है गवाही

'ईरान दादागीरी के सामने नहीं करेगा आत्मसमर्पण', भारतीय जमीं से पेजेशिकयान ने US-इजरायल को सुनाई खरी-खरी

'ईरान दादागीरी के सामने नहीं करेगा आत्मसमर्पण', भारतीय जमीं से पेजेशिकयान ने US-इजरायल को सुनाई खरी-खरी

BRICS Summit: जिनपिंग से सीमा विवाद पर हो सकती है बातचीत, इन राष्ट्राध्यक्षों से भी मिलेंगे PM मोदी, पहले दिन के एजेंडे में क्या?

BRICS Summit: जिनपिंग से सीमा विवाद पर हो सकती है बातचीत, इन राष्ट्राध्यक्षों से भी मिलेंगे PM मोदी, पहले दिन के एजेंडे में क्या?

BRICS Summit 2026 (11 सितंबर की ताजा खबरें): भारतीय एयरस्पेस में दाखिल हुआ जिनपिंग का विमान, दिल्ली में ब्रिक्स समिट का मंच तैयार; ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

BRICS Summit 2026 (11 सितंबर की ताजा खबरें): भारतीय एयरस्पेस में दाखिल हुआ जिनपिंग का विमान, दिल्ली में ब्रिक्स समिट का मंच तैयार; ट्रैफिक एडवाइजरी जारी