देश

Rahul in Assam: राहुल गांधी 8 जुलाई को मणिपुर जाते समय असम में बाढ़ पीड़ितों से भी मिलेंगे

Rahul Gandhi News:राहुल गांधी सोमवार को मणिपुर के दौरे पर हैं वहीं बताते हैं कि उससे पहले वो असम के बाढ़ पीड़ितों से मिलेंगे।

Image

राहुल गांधी मणिपुर दौरे से पहले असम जायेंगे

KEY HIGHLIGHTS
  • राहुल मणिपुर से पहले असम के लखीपुर में बाढ़ राहत शिविर जाकर प्रभावित लोगों का हाल-चाल लेंगे
  • यह शिविर उस मार्ग पर है, जिससे गांधी मणिपुर के जिरिबाम जिले में जाएंगे
  • राहुल गांधी मणिपुर में जिरीबाम, चुराचांदपुर तथा इंफाल में हिंसा प्रभावित लोगों से बात करेंगे

Rahul Gandhi assam visit: कांग्रेस नेता राहुल गांधी 8 जुलाई यानी सोमवार को असम के बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात करेंगे। राहुल हिंसा प्रभावित मणिपुर जाते समय सुबह असम के कछार जिले के सिलचर में कुंभीग्राम हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। प्रदेश कांग्रेस के एक प्रवक्ता ने बताया, 'हवाई अड्डे से राहुल गांधी लखीपुर में बाढ़ राहत शिविर जाएंगे और वहां शरण लिए हुए लोगों से बातचीत करेंगे।'

उन्होंने बताया कि यह शिविर उस मार्ग पर है, जिससे गांधी मणिपुर के जिरिबाम जिले में जाएंगे।असम के 28 जिलों में करीब 22.70 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। राज्य में इस साल बाढ़, भूस्खलन और तूफान में कुल 78 लोगों की मौत हो चुकी है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गांधी जिरिबाम से सिलचर हवाई अड्डे पर लौटेंगे और मणिपुर दौरे के अगले चरण के लिए इंफाल के लिए उड़ान भरेंगे। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद यह राहुल गांधी की पूर्वोत्तर की पहली यात्रा होगी।

मणिपुर के जिरीबाम जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के सोमवार को प्रस्तावित दौरे से पहले मणिपुर के जिरीबाम जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और ड्रोन के जरिए फोटोग्राफी पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। जिरीबाम जिला मजिस्ट्रेट द्वारा रविवार को जारी एक अधिसूचना में कहा गया कि सुरक्षा उपायों को बढ़ाते हुए ड्रोन, गुब्बारे या किसी अन्य माध्यम से हवाई फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी पर सख्त प्रतिबंध लगाया गया है।

उन राहत शिविरों का निरीक्षण जहां राहुल के जाने की संभावना

अधिसूचना में इस बात पर जोर दिया गया है कि इस आदेश का उल्लंघन करने पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 और कानून के अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।हिंसा प्रभावित राज्य में गांधी के एक दिवसीय दौरे की तैयारी के तहत कार्यकारी अध्यक्ष विक्टर कीशिंग और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मणिपुर प्रभारी गिरीश चूडांकर सहित कांग्रेस की राज्य इकाई के नेताओं के एक दल ने उन राहत शिविरों का निरीक्षण किया, जहां गांधी के जाने की संभावना है।

राहुल गांधी के राज्य के दौरे को लेकर चर्चा

कांग्रेस की मणिपुर इकाई के अध्यक्ष कैशम मेघचंद्र और पार्टी के अन्य पदाधिकारी अपने नेता का स्वागत करने के लिए पहले ही इम्फाल से जिरीबाम जिले के लिए रवाना हो चुके हैं।इससे पूर्व दिन में मणिपुर के कांग्रेस नेताओं ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के राज्य के दौरे को लेकर चर्चा की। गांधी सोमवार को मणिपुर का दौरा करेंगे और जिरीबाम, चुराचांदपुर तथा इंफाल में हिंसा प्रभावित लोगों से बातचीत करेंगे। वह राज्य के लोगों के साथ पूरा दिन बिताएंगे।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

RTI से खुलासा: दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के आवासों की मरम्मत पर 1 साल में खर्च हुए रिकॉर्ड ₹92.35 करोड़, 12 साल में 547 करोड़ रुपये

RTI से खुलासा: दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के आवासों की मरम्मत पर 1 साल में खर्च हुए रिकॉर्ड ₹92.35 करोड़, 12 साल में 547 करोड़ रुपये

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब, दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब,  दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती