देश

'वोटर अधिकार यात्रा' के जरिए 'वोट चोरी' के खिलाफ सीधी लड़ाई, राहुल गांधी बिहार से शुरू कर रहे हैं यात्रा

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के कई अन्य घटक दलों के नेता मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) तथा कथित 'वोट चोरी' के खिलाफ 17 अगस्त से 'वोटर अधिकार यात्रा' शुरू करेंगे।

Image

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (फोटो: PTI)

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को कहा कि 17 अगस्त को वह अपनी 'वोटर अधिकार यात्रा' के जरिये कथित 'वोट चोरी' के खिलाफ बिहार की धरती से सीधी लड़ाई शुरू करेंगे। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने यह भी कहा कि यह केवल एक चुनावी मुद्दा नहीं बल्कि लोकतंत्र, संविधान और 'एक व्यक्ति, एक वोट' के सिद्धांत की रक्षा का निर्णायक संग्राम है।

सासाराम से इस यात्रा की शुरुआत होगी और इसका समापन एक सितंबर को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 'वोटर अधिकार रैली' के साथ होगा। इस जनसभा में 'इंडिया' गठबंधन के राष्ट्रीय स्तर के नेता शामिल हो सकते हैं।

राहुल गांधी ने 'एक्स' पर लिखा, '17 अगस्त से 'वोटर अधिकार यात्रा' के साथ हम बिहार की धरती से वोट चोरी के खिलाफ सीधी लड़ाई छेड़ रहे हैं। यह सिर्फ एक चुनावी मुद्दा नहीं - यह लोकतंत्र, संविधान और 'एक व्यक्ति, एक वोट' के सिद्धांत की रक्षा का निर्णायक संग्राम है।'उन्होंने कहा, 'हम पूरे देश में साफ-सुथरी मतदाता सूची बनवाकर ही रहेंगे। युवा, मजदूर, किसान - हर नागरिक, उठो और इस जनांदोलन से जुड़ो।'

राहुल गांधी ने कहा, "अब की बार, वोट चोरों की हार - जनता की जीत, संविधान की जीत।'उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा, 'हमारे साथ बिहार के युवा 'एक व्यक्ति-एक वोट' और संविधान को बचाने के लिए निकलेंगे। साथ ही वोट चोरी को रोकेंगे। इस लड़ाई में हमें बिहार के युवाओं की जरूरत है। सभी युवाओं को हमारे साथ जुड़कर संविधान की रक्षा करनी चाहिए।'

राहुल गांधी ने एक अन्य पोस्ट में कहा, 'कागज मिटाओ, अधिकार चुराओ'-बहुजनों के दमन के लिए भाजपा ने यह नया हथियार बना लिया है। कहीं मतदाता सूची से दलितों, पिछड़ों के नाम कटवा देते हैं, तो कहीं आदिवासियों के वन अधिकार पट्टों को ही 'गायब' करवा देते हैं।'उन्होंने आरोप लगाया, 'बस्तर में 2,788 और राजनांदगांव में आधे से ज्यादा और छत्तीसगढ़ में इस तरह हजारों वन अधिकार पट्टों का रिकॉर्ड अचानक लापता कर दिया गया है। कांग्रेस ने आदिवासियों के जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए वन अधिकार अधिनियम बनाया - भाजपा उसे कमजोर कर उनका पहला हक छीन रही है।' कांग्रेस नेता ने कहा, 'हम ऐसा नहीं होने देंगे, आदिवासी इस देश के पहले मालिक हैं और हम हर हाल में उनके अधिकारों की रक्षा करेंगे।'

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'अमित शाह का गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस क्या कर रही है'? चोंगथम विक्रम सिंह की हत्या पर राहुल ने पूछे तीखे सवाल

'अमित शाह का गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस क्या कर रही है'? चोंगथम विक्रम सिंह की हत्या पर राहुल ने पूछे तीखे सवाल

'5 मोर्चों पर लड़ी जाएगी भविष्य की जंग', CDS जनरल सुब्रमणि ने साइबर-स्पेस तक एकजुटता पर दिया जोर

'5 मोर्चों पर लड़ी जाएगी भविष्य की जंग', CDS जनरल सुब्रमणि ने साइबर-स्पेस तक एकजुटता पर दिया जोर

सत्य निकेतन हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट: सेफ्टी ऑडिट के लिए तत्काल सुनवाई की मांग, रडार पर PG और हॉस्टल

सत्य निकेतन हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट: सेफ्टी ऑडिट के लिए तत्काल सुनवाई की मांग, रडार पर PG और हॉस्टल

3 दिन के दौरे पर श्रीलंका रवाना हुए राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री ने बताया क्यों खास है इस देश के साथ भारत का रिश्ता

3 दिन के दौरे पर श्रीलंका रवाना हुए राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री ने बताया क्यों खास है इस देश के साथ भारत का रिश्ता

आज की ताजा खबर, 8 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर, योगी जाएंगे अयोध्या...जंग के बीच ईरान ने दिए नई रक्षा रणनीति के संकेत, भारत में पैसिव स्मोकिंग से होनी वाली मौतों में बढ़ोतरी

आज की ताजा खबर, 8 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर, योगी जाएंगे अयोध्या...जंग के बीच ईरान ने दिए नई रक्षा रणनीति के संकेत, भारत में पैसिव स्मोकिंग से होनी वाली मौतों में बढ़ोतरी