देश

Rahul Gandhi बोले-हम सत्ता में आए तो पुडुचेरी को देंगे 'पूर्ण राज्य' का दर्जा; नौकरी और बेरोजगारी भत्ते का भी वादा

Full Statehood to Puducherry: विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने पुडुचेरी को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का वादा किया है साथ ही चुनावों से पहले कल्याणकारी उपायों की रूपरेखा भी बताई।

Image

राहुल गांधी ने पुडुचेरी को 'पूर्ण राज्य का दर्जा' देने का वादा किया

Full Statehood to Puducherry: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने पुडुचेरी को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के कांग्रेस पार्टी के वादे को दोहराया है। राहुल गांधी ने कहा कि पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने का मुद्दा कांग्रेस का हमेशा से रहा है।

विधानसभा चुनावों से पहले, पुडुचेरी के लॉस्पेट में एक जनसभा को संबोधित करते हुए, उन्होंने घोषणा की कि अगर कांग्रेस गठबंधन सत्ता में आता है, तो वह बेरोजगार युवाओं को दो हजार रुपये की मासिक आर्थिक सहायता देगा और सार्वजनिक तथा निजी क्षेत्रों में 30 हजार नई नौकरियां पैदा करेगा।

राहुल ने यह भी वादा किया कि सत्ता संभालने के छह महीने के भीतर केंद्र शासित प्रदेश में लंबे समय से लंबित स्थानीय निकाय चुनाव कराए जाएंगे।

'पुडुचेरी में सरकार दिल्ली से 'रिमोट कंट्रोल' से चलाई जा रही है'

NDA के नेतृत्व वाली सरकार की आलोचना करते हुए, गांधी ने आरोप लगाया कि पुडुचेरी में सरकार दिल्ली से 'रिमोट कंट्रोल' से चलाई जा रही है और यह लोगों की इच्छा को नहीं दर्शाती। उन्होंने यह भी दावा किया कि इस क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियां कम हो गई हैं, जिससे रोज़गार पर असर पड़ा है। राहुल गांधी ने इस दौरान महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा का वादा करते हुए कहा कि मैं कई औरतों को देख रहा हूं और मुझे यह कहते हुए बेहद खुशी हो रही है कि आप बसों में मुफ्त में सफर करने जा रही हैं।

Rahul Gandhi Puducherry Rally

Rahul Gandhi Puducherry Rally

NDA उम्मीदवारों के लिए अमित शाह का प्रचार अभियान

इस बीच, BJP के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह NDA उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने पुडुचेरी पहुंचेंगे। उनका कार्यक्रम थिरुक्कनूर मेन रोड पर एक जनसभा को संबोधित करने का है, जिसमें वे BJP की मन्नादिपेट सीट से उम्मीदवार ए. नमस्सिवयम के समर्थन में बोलेंगे। द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम के नेता और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन भी चुनावी प्रचार अभियान के तहत बाद में पुडुचेरी में प्रचार करेंगे।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article