इलेक्शन

PM मोदी के रोडशो में उमड़ा जनसैलाब, पुडुचेरी में 'भारत माता की जय' की गूंज; CM रंगासामी रहे मौजूद

PM Modi Roadshow: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पुडुचेरी में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एक रोडशो किया। इस दौरान मुख्यमंत्री एन. रंगासामी और गृह मंत्री ए. नमसिवायम मौजूद रहे।

Image

पीएम मोदी ने पुडुचेरी में किया रोडशो

Photo : PTI

PM Modi Roadshow: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पुडुचेरी में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एक रोडशो किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने 'भारत माता की जय' और 'जय श्री राम' के नारे लगाकर उनका जोरदार स्वागत किया।

फूलों से हुआ स्वागत

पुडुचेरी में सड़क के दोनों तरफ खड़े भाजपा-एआईएनआरसी के कार्यकर्ताओं और जनता ने फूल बरसाकर पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान, पीएम मोदी ने फूलों से सजे, खुले चुनाव प्रचार वाहन से हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

रोडशो में उमड़ा जनसैलाब

मुख्यमंत्री एन. रंगासामी और गृह मंत्री ए. नमसिवायम के साथ प्रधानमंत्री ने अजंता सिग्नल पॉइंट के पास अपने रोडशो की शुरुआत की, जो दो किलोमीटर से कुछ कम दूरी पर स्थित कामराजर स्टैच्यू/राजा थिएटर सिग्नल के पास समाप्त होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम और पारंपरिक नृत्य प्रस्तुतियों ने पुडुचेरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो को रंगारंग और उत्साहपूर्ण बना दिया।

BJP नेताओं संग बैठक करेंगे PM मोदी

भाजपा नेता और पुडुचेरी विधानसभा अध्यक्ष आर सेल्वम ने पत्रकारों के साथ बातचीत में बताया कि पीएम मोदी रोड शो के बाद वापस चेन्नई लौटेंगे, जहां वह गिंडी के एक होटल में रातभर रुकेंगे। इसके बाद चार अप्रैल को भाजपा नेताओं के साथ एक बंद कमरे में बैठक करेंगे। सूत्रों के अनुसार, इन चर्चाओं का मुख्य एजेंडा चुनावी अभियान की प्रगति की समीक्षा करना और कुछ लंबित फैसलों को अंतिम रूप देना होगा।

सनद रहे कि पीएम मोदी की सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस ने चेन्नई और केंद्र शासित प्रदेश में अपने कर्मी तैनात किए हैं। निगरानी बढ़ा दी गई है और अधिकारियों ने गिंडी व मीनांबक्कम जैसे संवेदनशील इलाकों में ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी लगा दी है।

पुडुचेरी में कब होगा मतदान?

निर्वाचन आयोग की आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, पुडुचेरी में 9 अप्रैल को एक ही चरण में विधानसभा चुनाव संपन्न होंगे, जबकि 4 मई को चुनावी नतीजे सामने आएंगे।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article