देश

Rahul Gandhi Political Career: राजनीति में राहुल गांधी का 20वां साल, 2024 में कर पाएंगे कमाल?

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 8, 2023, 09:25 PM IST

Rahul Gandhi Political Career: वैसे भी इन दिनों राहुल गांधी कई दूसरी वजह से भी चर्चा में हैं। वे कभी सब्जी मंडी पहुंच जाते हैं। तो कभी खेतों में धान की बुआई करते नजर आते हैं। राहुल गांधी कभी ट्रक पर चढ़ जाते हैं तो कभी ट्रैक्टर चलाते नज़र आते हैं।

Rahul Gandhi Political Career: राहुल गांधी अपने राजनीतिक सफर के 20वें साल में प्रेवश कर गए हैं। इस दौरान उन्होंने काफी उतार-चढ़ाव देखा है। सत्ता का सुख भी लिया और बहुत बुरी तरह हारे भी। आज की तारीख में राहुल गांधी बदले-बदले से दिख रहे हैं। ऐसे में क्या वो 2024 में सत्ता में वापसी कर पाएंगे।

राहुल गांधी, इस वक्त इस नाम की तरफ चर्चा है, क्योंकि वायनाड से सांसद राहुल गांधी की संसद सदस्यता फिर से बहाल हो गई है और अब इंतजार है लोकतंत्र के पवित्र मंदिर में उनके भाषण का कि आखिर राहुल गांधी अब क्या बोलते हैं।

वैसे भी इन दिनों राहुल गांधी कई दूसरी वजह से भी चर्चा में हैं। वे कभी सब्जी मंडी पहुंच जाते हैं। तो कभी खेतों में धान की बुआई करते नजर आते हैं। राहुल गांधी कभी ट्रक पर चढ़ जाते हैं तो कभी ट्रैक्टर चलाते नज़र आते हैं।

इसके अलावा राहुल गांधी की कई फोटोज तो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुईं। जैसे बरसात में भाषण जारी रखने की। बर्फबारी के बीच 35 मिनट का भाषण देने की और तो और तो उस तस्वीर ने भी बेहद सुर्खियां बंटोरी थी, जिसमें वे सोनिया गांधी के शू लेज बांधते हुए नज़र आए थे, लेकिन राहुल गांधी का एक दूसरा रूप भी है, जो कई बार संसद में भी नजर आया था। जब सिंधिया को आंख मारते हुए कैमरे में कैद हुए थे। पीएम मोदी के पास जाकर जबरन गले मिले थे। आज उन्हीं राहुल गांधी की बात 20 साल और 20 चैप्टर देखिए...

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!