देश

VIDEO: राहुल गांधी ने जीता दिल..., भीषण गर्मी के बीच लालू यादव और मल्लिकार्जुन खरगे को पिलाया पानी

Voter Adhikar Yatra: बिहार में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के मौके पर आयोजित जनसभा के दौरान उस वक्त राहुल गांधी का दिल जीतने वाला पहलू देखने को मिला जब भीषण गर्मी के बीच उन्होंने दो दिग्गज नेताओं लालू प्रसाद यादव और मल्लिकार्जुन खरगे को पानी का गिलास दिया। इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image

राहुल गांधी ने लालू और खरगे को पिलाया पानी (फोटो साभार: @INCBihar)

Photo : Twitter

Voter Adhikar Yatra: बिहार में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के मौके पर आयोजित जनसभा के दौरान उस वक्त राहुल गांधी का दिल जीतने वाला पहलू देखने को मिला जब भीषण गर्मी के बीच उन्होंने दो दिग्गज नेताओं लालू प्रसाद यादव और मल्लिकार्जुन खरगे को पानी का गिलास दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया में व्यापक रूप से प्रसारित हो गया और कई कांग्रेस समर्थकों ने इसे साझा किया।

राहुल ने लालू को पिलाया पानी

“इंडिया” गठबंधन की “वोटर अधिकार यात्रा” के मौके पर आयोजित सभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव मंच पर राहुल गांधी अगल बगल बैठे थे। इस दौरान राहुल गांधी ने पहले लालू और फिर खरगे को पानी का गिलास दिया।

इस जनसभा के दौरान मंच पर निर्दलीय लोकसभा सदस्य राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव भी राहुल गांधी के साथ पहली कतार में बैठे थे। कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार न सिर्फ मंच पर जगह मिली थी, बल्कि उन्होंने सभा को संबोधित किया। पप्पू यादव और कन्हैया को कुछ सप्ताह पहले पटना में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के साथ वाहन पर चढ़ने का मौका नहीं मिल पाया था।

सासाराम की जनसभा में कांग्रेस और राजद के अलावा वाम दलों और विकासशील इंसान पार्टी के समर्थक भी बड़ी संख्या में नजर आए। लालू यादव ने अपने चिर परिचित अंदाज में एक भोजपुरी गाने कुछ पंक्तियां गाकर समर्थकों में जोश भर दिया।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article