देश

'राहुल गांधी को PM बनाना ऐतिहासिक जरूरत', रेवंत रेड्डी बोले- तेलंगाना दे साथ, 2034 तक सत्ता में रहेगी कांग्रेस

Lok Sabha Elections 2029: तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को देश का अगल प्रधानमंत्री बनना चाहिए।

Image

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (फोटो साभार: @revanth_anumula)

Photo : Twitter

Lok Sabha Elections 2029: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को देश का अगल प्रधानमंत्री बनना चाहिए। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने शनिवार को यह टिप्पणी की।

रेवंत रेड्डी ने की खास अपील

रेवंत रेड्डी ने लोगों से 2029 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी का समर्थन करने की अपील की और कहा कि यह देश की ऐतिहासिक जरूरत है। महबूबनगर जिले में विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करने के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए रेवंत रेड्डी ने कहा कि तेलंगाना के लोगों को कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्षा सोनिया गांधी का आभार व्यक्त करना चाहिए, क्योंकि उनके प्रयासों से ही तेलंगाना राज्य का गठन संभव हुआ था।

रेवंत रेड्डी ने कहा, ''कांग्रेस 2034 तक सत्ता में बनी रहेगी। राज्य में कांग्रेस की दोबारा सरकार बनानी चाहिए और राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनना चाहिए। राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना देश की ऐतिहासिक जरूरत है। तेलंगाना के लोगों को इस मिशन में साथ देना चाहिए। आइए, 2029 में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाएं और इसकी शुरुआत मिडजिल मंडल से करें।"

रेवंत रेड्डी ने 20 साल पहले जिला परिषद प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र (ZPTC) के रूप में चुने जाने के बाद से मिडजिल मंडल के साथ अपने करीबी जुड़ाव को याद किया। उन्होंने कहा, "मिडजिल के लोगों द्वारा लगाया गया पौधा आज एक विशाल पेड़ बन गया है, जो आपके सामने मुख्यमंत्री के रूप में खड़ा है। ठीक 20 साल बाद, इसी दिन यह आभार बैठक करते हुए मुझे बेहद खुशी हो रही है।"

KCR पर बरसे रेड्डी

रेवंत रेड्डी ने पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि BRS नेताओं ने अपने 10 सालों के शासनकाल में राज्य को भारी कर्ज में डुबो दिया और भ्रष्टाचार के जरिए हजारों करोड़ रुपये की लूट की।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article