देश

भारत जोड़ो यात्रा में 'आधी आबादी' के सम्मान का राहुल ने किया जिक्र, पीएम मोदी पर साधा निशाना

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 18, 2022, 11:18 AM IST

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि महिला सम्मान के मुद्दे पर पीएम मोदी तो बड़ी बड़ी बात करते हैं लेकिन सच्चाई में वो अपने सहयोगियों से अमल में लाने के लिए कहते हैं यह बड़ा सवाल है।

Image

भारत जोड़ो यात्रा पर हैं राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा में 1 हजार किमी का सफर तय कर चुके हैं। इस समय वो आंध्र प्रदेश में हैं। यात्रा के इस क्रम में वो बीजेपी सरकारों पर हमालवर रहे हैं। महिला सुरक्षा के नाम पर नरेंद्र मोदी सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि लालकिले से महिला सम्मान की बात लेकिन असलियत में बलात्कारियों का साथ। प्रधानमंत्री के वादे और इरादे में अंतर साफ है, पीएम ने महिलाओं के साथ सिर्फ छल किया है।

बिलकिस केस का किया जिक्र

बिलकिस मामले के 11 दोषियों का व्यवहार जेल में अच्छा था। बलात्कारियों की समय से पहले रिहाई सही है। इस रिहाई के लिए मोदी सरकार की भी सहमति ली गई। ये बातें गुजरात की BJP सरकार ने SC से कही हैं। यह है महिला सम्मान पर लंबी लंबी हांकने वाली BJP का असली घिनौना चेहरा।राज्य बदलता है, मगर यात्रा का रूप और जनता का प्यार नहीं।योद्धा सा भाव है, संत सी मुस्कान। आज इसी के पीछे, सारा हिंदुस्तान।भविष्य उज्ज्वल है। उन्होंने कहा कि सवाल यह है कि देश के प्रधानसेवक जब महिलाओं के सम्मान की बात करते हैं तो वो क्यों भूल जाते हैं कि उनके गृह राज्य में क्या हुआ है। बिलिकिस बानो केस में गुजरात सरकार की तरफ से जो तर्क पेश किए गए हैं वो हास्यास्पद है, महिलाओं के प्रति बीजेपी की संवेदनहीनता को दर्शाता है।

क्या कहना है जानकारों का

जानकारों का कहना है कि सवाल उठाने में किसी तरह की बुराई नहीं है। लेकिन जब कांग्रेस के नेता इस तरह के आरोप लगाते हैं कि तो बीजेपी की तरफ से सवाल आता है राजस्थान में कांग्रेस की हूकुमत में क्या हो रहा है। छत्तीसगढ़ में क्या हो रहा है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ में जब महिलाओं के साथ अत्याचार या बलात्कार जैसी घटना होती है तो कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत चुप्पी साध लेते हैं। इस तरह की सूरत में कांग्रेस को भी जवाब देना मुश्किल हो जाता है। लेकिन कांग्रेस विपक्ष में रहकर सरकार को घेरने का काम नहीं करेगी तो उसके पास विकल्प क्या है। भारतीय राजनीति या दुनिया के किसी भी देश में राजनीति परसेप्शन पर चलती है। एकाध घटना को जब पक्ष या विपक्ष इस तरह से पेश करे कि पूरा का पूरा जनमानस उसके पीछे उठ खड़ा हो तो माना जाता है कि उस राजनैतिक दल में लोगों के मन परिवर्तिक करने का सामर्थ्य है।

ललित राय
ललित रायauthor

खबरों को सटीक, तार्किक और विश्लेषण के अंदाज में पेश करना पेशा है। पिछले 10 वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article