देश

Rahul Gandhi Bail: सरेंडर करने के बाद राहुल गांधी को मिली जमानत, जानिए क्या है पूरा मामला

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को आज मानहानि के एक मामले में लखनऊ की अदालत ने जमानत दे दी। राहुल गांधी ने आज ही इस मामले में कोर्ट के सामने सरेंडर किया था।

Image

राहुल गांधी को मिली जमानत (फोटो- @SupriyaShrinate)

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लखनऊ स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट से मंगलवार को बड़ी राहत मिली। वर्ष 2022 में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भारतीय सेना को लेकर दिए गए कथित बयान से जुड़े मानहानि के मामले में कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी।

कोर्ट में किया सरेंडर, तुरंत मिली जमानत

मंगलवार को राहुल गांधी स्वयं लखनऊ कोर्ट में पेश हुए और औपचारिक रूप से सरेंडर किया। इसके बाद उनके वकील की ओर से जमानत याचिका दायर की गई, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। न्यायालय ने राहुल गांधी को 20-20 हजार रुपये की दो जमानतें भरने के आदेश के साथ रिहा कर दिया।

सेना पर कथित बयान बना विवाद की वजह

यह मामला राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा के दौरान भारतीय सेना पर कथित अपमानजनक टिप्पणी से जुड़ा है। आरोप है कि उनके बयान से सेना की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची और सैनिकों के मनोबल पर नकारात्मक असर पड़ा। इसी बयान को लेकर बॉर्डर रोड्स ऑर्गनाइजेशन (BRO) के पूर्व निदेशक उदय शंकर श्रीवास्तव ने उनके खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज करवाई थी।

कोर्ट ने पहले ही माना था टिप्पणी आपत्तिजनक

कोर्ट ने राहुल गांधी की उस टिप्पणी को प्रथम दृष्टया मानहानि की श्रेणी में आने वाला माना था और उन्हें आरोपी के रूप में तलब किया था। मंगलवार को कोर्ट में पेश होकर राहुल गांधी ने कानूनी प्रक्रिया का पालन किया और उन्हें जमानत मिल गई।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!