देश

Rahul Gandhi Disqualification: राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने के खिलाफ 35 शहरों में प्रेस कांफ्रेंस करेगी कांग्रेस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 27, 2023, 11:03 PM IST

Rahul Gandhi Disqualification: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लखनऊ में, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू चंडीगढ़ में, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन जम्मू में और अशोक चव्हाण हैदराबाद में मंगलवार को संवाददाताओं से बातचीत करेंगे।

Image

राहुल की सदस्यता जाने को लेकर 35 शहरों में संवाददाता सम्मेलन करेगी कांग्रेस

Photo : Twitter

Rahul Gandhi Disqualification: राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस काफी आक्रमक दिख रही है। अब कांग्रेस इस मुद्दे को जनता के बीच ले जाने की तैयारी कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार इस मामले को लेकर आगामी मंगलवार और बुधवार को देश के 35 शहरों में संवाददाता सम्मेलन का आयोजन करेगी।

क्या है तैयारी

कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश के मुताबिक ने बताया कि डेमोक्रेसी डिसक्वालीफाइड' शीर्षक वाली इस प्रेस वार्ता में कांग्रेस के नेता अडाणी समूह से जुड़ी वास्तविकता तथा "ललित मोदी और नीरव मोदी को मोदी सरकार द्वारा क्लीनचिट दिए जाने'' जैसे विषयों को उजागर करेंगे। उन्होंने ट्वीट कर कहा- "कांग्रेस के वरिष्ठ नेता 28 और 29 मार्च को देश के 35 शहरों में 'डेमोक्रेसी डिसक्वालीफाइड'' पर प्रेस वार्ता करेंगे। इसमें अन्य मुद्दों के साथ-साथ 'मोडानी ' की वास्तविकता एवं नीरव मोदी और ललित मोदी को मोदी सरकार की क्लीन चिट को भी उजागर किया जाएगा।''

कौन-कौन संभालेंगे कमान

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लखनऊ में, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू चंडीगढ़ में, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन जम्मू में और अशोक चव्हाण हैदराबाद में मंगलवार को संवाददाताओं से बातचीत करेंगे। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अहमदाबाद, वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा बेंगलुरु और कई अन्य नेता बुधवार को अलग-अलग शहरों में संवाददाता सम्मेलन करेंगे।

राहुल को हो चुकी है सजा

केरल की वायनाड सीट से सांसद रहे राहुल गांधी को सूरत की एक अदालत ने मानहानि के एक मामले में दो साल की सजा सुनाई है। हालांकि इसमें उन्हें जमानत मिल गई है, लेकिन इसी सजा के आधार पर उनकी लोकसभा की सदस्यता रद्द कर दी गई।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article