देश

नीतीश को मनाने में जुटे राहुल: ममता के 'खरगे कार्ड' से हुए थे नाराज!, अब मान-मनौव्वल का दौर शुरू

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 22, 2023, 01:05 PM IST

India Alliance: बैठक के दौरान ममता और अरिवंद केजरीवाल ने कहा था कि मल्लिकार्जुन खरगे देश के पहले दलित प्रधानमंत्री हो सकते हैं। हालांकि, इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। बैठक के बाद खरगे ने कहा था कि हमारा फोकस ज्यादा से ज्यादा संख्या में जीतकर आने पर होना चाहिए।

Image

राहुल गांधी

Photo : BCCL

India Alliance: इंडिया गठबंधन की बैठक में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में मल्लिकार्जुन खरगे का नाम सामने आने के बाद से नीतीश कुमार कथित तौर नाराज चल रहे हैं। यह अटकलें तब तेज हुईं जब नीतीश कुमार बैठक से जल्दी निकल गए ओर प्रेस कांफ्रेंस में भी हिस्सा नहीं लिया है। अब खबर है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी नीतीश कुमार को मनाने में जुट गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, इसको लेकर राहुल गांधी ने नीतीश कुमार को फोन कर उनसे बातचीत की।

हालांकि, कहा जा रहा है कि राहुल गांधी ने बैठक में लिए गए फैसलों पर चर्चा के लिए नीतीश कुमार को फोन किया था। हालांकि, सियासी गलियारों में चर्चा इस बात की है कि यह फोन कॉल राहुल गांधी की तरफ से नीतीश कुमार को मनाने का प्रयास है। बता दें कि गठबंधन की बैठक के दौरान ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का नाम प्रधानमंत्री पद के लिए प्रस्तावित किया था।

गठबंधन में अहम होगी नीतीश की भूमिका

सूत्रों की मानें तो राहुल गांधी ने विपक्ष की बैठक में लिए गए फैसलों को लागू करने को लेकर नीतीश कुमार से बात की। इसके साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि इंडिया गठबंधन में नीतीश कुमार की भूमिका अहम होगी। वहीं, प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में खरगे के नाम पर कांग्रेस का रुख भी स्पष्ट किया। इस बीच राजद प्रमुख लालू यादव का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान एक और कहानी गढ़ दी गई कि लालू यादव और नीतीश कुमार एक दूसरे से नाराज हैं। उन्होंने कहा, यह सच नहीं है और हम एकजुट होकर बिहार में लड़ेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सीट बंटवारे के फार्मूले को तीन सप्ताह में अंतिम रूप दिया जाएगा।

बिहार कैबिनेट विस्तार पर हुई चर्चा

जानकारी के मुताबिक, बातचीत के दौरान राहुल गांधी और नीतीश कुमार के बीच बिहार कैबिनेट विस्तार पर भी चर्चा हुई। सूत्रों का कहना है कि नीतीश कुमार ने राहुल गांधी को आश्वासन दिया है कि वह किसी भी समय कैबिनेट में कांग्रेस मंत्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए तैयार हैं। हालांकि, उन्होंने लालू यादव की ओर से स्पष्टता की कमी को जिम्मेदार ठहराया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article