देश

राहुल गांधी के गजब अंदाज, अब सब्जी विक्रेता रामेश्वर को घर बुलाकर कराया लंच, लिखा खास संदेश

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Aug 14, 2023, 08:40 PM IST

Rahul Gandhi meet Vegetable Seller: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को दिल्ली के एक सब्जी विक्रेता रामेश्वर से मुलाकात की, इसकी एक तस्वीर कांग्रेस ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर की है।

Image

राहुल गांधी के गजब अंदाज

दिल्ली की आजादपुर मंडी के एक सब्जी विक्रेता ने राहुल गांधी से मिलने की इच्छा जाहिर की थी, जिससे राहुल हाल ही में मिले थे, अब राहुल ने रामेश्वर की इच्छा पूरी कर दी। राहुल गांधी ने सब्जी विक्रेता रामेश्वर के साथ खाना खाया, इसकी एक तस्वीर कांग्रेस ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर की है।

गौर हो कि हाल ही में दिल्ली की आजादपुर मंडी के एक सब्जी विक्रेता की वीडियो वायरल हुई थी, इस वायरल वीडियो में सब्जी विक्रेता के सब्जी मंडी से सब्जी ना खरीद पाने की वजह से आंसू निकल आए थे ये काफी वायरल हुआ था।

महंगाई की वजह से रामेश्वर बेचने के लिए टमाटर नहीं खरीद पाए थे

रामेश्वर से मिलने के बाद कांग्रेस नेता ने कहा है कि रामेश्वर जी जिंदादिल इंसान हैं, वह विपरीत परिस्थितियों में भी मुस्कुराते हैं, उनके वीडियो ने पूरे देश को झकझोर दिया था, महंगाई की वजह से रामेश्वर बेचने के लिए टमाटर नहीं खरीद पाए थे और उनकी आंखों में आंसू आ गए थे वहीं रामेश्वर ने राहुल गांधी से मिलकर खुशी जाहिर की है, रामेश्वर उत्तर प्रदेश के कासगंज के हैं वह पिछले करीब 10-12 साल से दिल्ली में रह रहे हैं और यहां सब्जी बेचते हैं।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article