देश

पीएम मोदी से ज्यादा पॉपुलर हैं राहुल गांधी? भाजपा-कांग्रेस के बीच छिड़ी नई बहस

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 12, 2023, 10:48 PM IST

PM Modi vs Rahul Gandhi: सोशल मीडिया पर क्या राहुल गांधी की लोकप्रियता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अधिक हो गई है। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच नई बहस छिड़ गई है। दोनों पार्टियों के नेता ने अपने-अपने दावे कर रहे हैं। आपको दोनों पक्षों के दावे और हकीकत समझना चाहिए।

Image

कांग्रेस और भाजपा के बीच छिड़ी सोशल मीडिया पर लोकप्रियता की जंग।

BJP vs Congress News: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भाजपा और कांग्रेस के बीच उठापटक का दौर तेज होता जा रहा है। राहुल गांधी की संसद में वापसी के बाद वो लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर हैं। मणिपुर के मुद्दे पर राहुल समेत पूरा विपक्षी गठबंधन (I.N.D.I.A.) पीएम मोदी को जमकर कोस रहा है। इसी बीच भाजपा और कांग्रेस के बीच इस बात की बहस छिड़ गई है कि सोशल मीडिया (Social Media) पर कौन ज्यादा लोकप्रिय है, पीएम मोदी या फिर राहुल गांधी?

राहुल गांधी को बताया पीएम मोदी से अधिक लोकप्रिय

डिजिटल इंडिया के जमाने में सियासी नेताओं की लोकप्रियता तय करने का नया पैमाना सोशल मीडिया बन चुका है। भाजपा और कांग्रेस के बीच इसी बात को लेकर नई जंग छिड़ गई है कि पीएम मोदी और राहुल गांधी में सोशल मीडिया पर कौन अधिक पॉपुलर है। कांग्रेस पार्टी ने 12 अगस्त, 2023 (शनिवार) को एक डेटा जारी किया। जिसमें पीएम मोदी और राहुल गांधी के ट्वीट को लेकर तुलना किया गया है। कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम ने दावा किया कि राहुल गांधी के आखिरी 30 ट्वीट्स को 48.13 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं, जबकि पीएम मोदी के आखिरी 30 ट्वीट्स को सिर्फ 21.59 मिलियन इंप्रेशन मिले हैं। कांग्रेस के इस कदम के बाद भाजपा ने भी पलटवार किया।

भाजपा ने डेटा जारी कर पीएम मोदी को बताया आगे

सोशल मीडिया पर लोकप्रियता को लेकर कांग्रेस और भाजपा के बीच छिड़ी बहस में भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राहुल गांधी से आगे बताया है। भाजपा ने अपना डेटा जारी किया। इसमें बीते एक महीने और तीन महीनों के एंगेजमेंट की तुलना की गई है। भाजपा ने दावा किया कि बीते एक महीने में राहुल गांधी के हैंडल को करीब 23.43 लाख एंगेजमेंट मिले, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हैंडल को 79.9 लाख एंगेजमेंट मिले। वहीं पिछले तीन महीनों के डेटा में भाजपा ने दावा किया कि राहुल गांधी के ट्विटर हैंडल को सिर्फ 58.23 लाख एंगेजमेंट मिले, जबकि पीएम मोदी के हैंडल को करीब 2.77 करोड़ एंगेजमेंट मिले।

कांग्रेस के दावे के बाद छिड़ गया सोशल मीडिया वार

राहुल गांधी को लेकर कांग्रेस ने दावा किया तो भाजपा ने पहले ट्विटर फिर फेसबुक पर जवाब दिया। बारी-बारी से भाजपा ने कई आंकड़े जारी किए। जिसमें ट्विटर, फेसबुक और यूट्यूब का डेटा शामिल था। जैसे-जैसे 2024 की लड़ाई पास आ रही है, भाजपा बनाम कांग्रेस की जंग तेज होती जा रही है। भारत जोड़ो यात्रा के बाद से राहुल गांधी की छवि में काफी सुधार आई है। वहीं विपक्षी गठबंधन 'INDIA' के बनने से कहीं न कहीं भाजपा की चिंता बढ़ी है। ऐसे में इस बार का चुनाव बेहद रोचक होने के आसार अभी से नजर आ रहे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article