देश

UP में एक साथ बैटिंग करेंगे राहुल-अखिलेश? क्रिकेटर के रूप में किया पेश, बताया 2027 व 2029 का 'कप्तान'

यूपी में विधानसभा चुनाव को लेकर सपा ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। अखिलेश ने मंगलवार को सपा मुख्यालय में अपने सभी सांसदों की बैठक बुलाई है। सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में सपा अध्यक्ष 2027 चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करेंगे। साथ ही वह संसदीय क्षेत्र की विधानसभा सीटों की रिपोर्ट भी लेंगे।

Image

रायबरेली में राहुल-अखिलेश के लगे पोस्टर। तस्वीर-टाइम्स नाउ नवभारत

Rahul Gandhi-Akhilesh Yadav poster : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए सरगर्मियां अभी से तेज हो गई हैं। एक बार फिर राहुल गांधी और अखिलेश यादव के साथ आने की चर्चा ने जोर पकड़ ली है। रायबरेली में राहुल गांधी के दौरे के दौरान बैनर, पोस्टर लगाए गए हैं। खास बात यह है कि इन बैनर-पोस्टर में राहुल और अखिलेश को भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी के रूप में दिखाया गया है और दोनों को 2027 एवं 2029 का 'कप्तान' बताया गया है। बता दें कि यूपी में विधानसभा चुनाव 2027 और देश में लोकसभा चुनाव 2029 में होंगे।

प्रदेश सचिव राहुल निर्मल बागी की भी तस्वीर

बैनर में सपा लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव राहुल निर्मल बागी की भी तस्वीर है। एक पोस्टर में राहुल एवं अखिलेश को PDA का रक्षक बताया गया है। बैनर लगने के बाद शहर में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। यह बैनर अब सुर्खियां बटोर रहा है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली आए। उन्होंने भुएमऊ स्थित अतिथि गृह में रात्रि विश्राम के बाद मंगलवार की सुबह वह पार्टी पदाधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।

रायबरेली प्रीमियर लीग का उद्घाटन करेंगे राहुल

इससे पहले, राहुल गांधी 10 और 11 सितंबर को दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र में आए थे। इस दौरान उन्होंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के साथ ही ‘दिशा’ की एक बैठक की अध्यक्षता की थी। कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी ने बताया कि राहुल गांधी आईटीआई परिसर स्थित राजीव गांधी खेल मैदान में आयोजित रायबरेली प्रीमियर लीग का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद रोहनिया विकासखंड के उमरन गांव में मनरेगा चौपाल में हिस्सा लेंगे और वहां जनता से सीधे संवाद करेंगे।

विस चुनाव को लेकर सपा की तैयारी शुरू

वहीं, यूपी में विधानसभा चुनाव को लेकर सपा ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। अखिलेश ने मंगलवार को सपा मुख्यालय में अपने सभी सांसदों की बैठक बुलाई है। सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में सपा अध्यक्ष 2027 चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करेंगे। साथ ही वह संसदीय क्षेत्र की विधानसभा सीटों की रिपोर्ट भी लेंगे। बैठक में SIR की रणनीति पर भी चर्चा की जाएगी। 2027 चुनाव में प्रत्याशियों के चयन को लेकर भी अहम बैठक होगी।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article