देश

ChakraView: ओवैसी के 'गेम प्लान' से टेंशन में राहुल-अखिलेश! कांग्रेस के मुस्लिम नेता क्यों छोड़ रहे पार्टी?

ChakraView With Sumit Awasthi: ओवैसी ने बिहार से महाराष्ट्र तक चुनावों में जो धमाका किया, उससे कैसे यूपी के विपक्षी दलों की सांसें अटकी हैं, जानिए क्या होगा इसका असर?

Image

ओवैसी के 'गेम प्लान' से टेंशन में राहुल-अखिलेश!

ChakraView With Sumit Awasthi: ओवैसी ने बिहार से महाराष्ट्र तक चुनावों में जो धमाका किया, उससे कैसे यूपी के विपक्षी दलों की सांसें अटकी हैं, ओवैसी का बीएमसी में शानदार प्रदर्शन से टेंशन...कांग्रेस के मुस्लिम नेता पार्टी क्यों छोड़ रहे हैं? ओवैसी लगा रहे कांग्रेस के मुस्लिम वोट में सेंध? आलाकमान से खिन्न हो रहे कांग्रेस के मुस्लिम नेता, जानिए क्या होगा इसका असर?

UP की 70 सीटों पर मुस्लिम वोट का प्रभाव है। वहीं ओवैसी की पार्टी 30 सीटों पर जीत का दावा कर रही है, अगर ओवैसी जीते तो अखिलेश की मुश्किलें बढ़ेगी। महाराष्ट्र के नगर निगम चुनावों में ओवैसी के प्रदर्शन से यूपी में टेंशन है। और टेंशन उन दलों में है, जिनकी दावेदारी मुस्लिम वोटों पर रही है। इनमें भी कांग्रेस का हाल। हालांकि कारण सीधे ओवैसी को नहीं बताया जा ररहा है लेकिन कांग्रेस के मुस्लिम नेताओं में पार्टी छोड़ने की होड़ मच गई है...

उत्तर प्रदेश से पार्टी के कद्दावर मुस्लिम फेस नसीमुद्दीन सिद्दकी ने इस्तीफा दे दिया है तो वहीं बिहार चुनाव के बाद शकील अहमद ने कांग्रेस छोड़ दिया था। उससे पहले कर्नाटक से रौशन बेग, जम्मू-कश्मीर के दिग्गज कांग्रेसी नेता रहे गुलाम नबी आजाद भी पार्टी को टाटा बाय-बाय कर चुके हैं..

नसीमुद्दीन सिद्दकी की गिनती यूपी के टॉप फाइव मुस्लिम नेता के तौर पर

नसीमुद्दीन सिद्दकी की गिनती यूपी के टॉप फाइव मुस्लिम नेता के तौर पर, बीएसपी छोड़ 2018 में उन्होंने कांग्रेस का हाथ थाम लिया था लेकिन अब जब कांग्रेस 27 की तैयारियों में जुटी हुई..तो अचानक नसीमुद्दीन सिद्दीकी का कांग्रेस से इस्तीफा अकारण नहीं है...जवाब कांग्रेस के ही नेता दे रहे हैं..

'तो असदुद्दीन ओवैसी जैसे नेताओं का उभार होगा..'

राशिद अल्वी वो बात साफगोई से कह रहे हैं जो कांग्रेस में रहते शायद ही कोई कांग्रेसी बोल पाता है....राशिद अल्वी ने एक तरह से आलाकमान को चेतावनी दे दी है कि अगर पार्टी में मुस्लिम लीडरशिप को तवज्जो नहीं दी गई तो असदुद्दीन ओवैसी जैसे नेताओं का उभार होगा..

राशिद अल्वी दावा कर रहे हैं कि कांग्रेस में मुस्लिम लीडरशिप हाशिए पर है...इसमें क्या सच्चाई है, इसको आप कांग्रेस के ऑफिसियल वेबसाइट inc.in पर जाकर समझ सकते हैं...

पार्टी की नीति निर्धारण करने वाली सबसे बड़ी कमेटी है कांग्रेस वर्किंग कमेटी

इसमें 36 सदस्य हैं

इनमें मुस्लिम सदस्यों की संख्या चार है

यानी करीब 11 फीसदी....

वही लोकसभा और राज्यसभा में ना विपक्ष का नेता कोई मुस्लिम है, ना मुख्य सचेतक कोई मुस्लिम सांसद है।

AIMIM के 6 गैर मुस्लिम उम्मीदवार जीतें

दूसरी ओर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी है....AIMIM ने BMC में जीते सात मुस्लिम पार्षदों की जगह आठवें पार्षद विजय तातोबा उबाले को ग्रुप लीडर बना दिया, जो मुस्लिम नहीं हैं ...महाराष्ट्र में बीएमसी समेत अलग-अलग नगरपालिकाओं में AIMIM के 6 गैर मुस्लिम उम्मीदवार जीते हैं वहीं पिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव में AIMIM ने 25 उम्मीदवार उतारे थे, जिनमें 2 गैर-मुस्लिम थे...हालांकि ये अलग बात कि दोनों चुनाव हार गए थे।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

RTI से खुलासा: दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के आवासों की मरम्मत पर 1 साल में खर्च हुए रिकॉर्ड ₹92.35 करोड़, 12 साल में 547 करोड़ रुपये

RTI से खुलासा: दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों के आवासों की मरम्मत पर 1 साल में खर्च हुए रिकॉर्ड ₹92.35 करोड़, 12 साल में 547 करोड़ रुपये

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब, दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

रसोई का बजट बिगाड़ेगा प्याज: बारिश से फसल खराब,  दाम ₹100 तक पहुंचने की आशंका

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

कॉकरोच जनता पार्टी आज अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक करेगी, क्या है इसके एजेंडे में और आगे की प्लानिंग?

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती