देश

Raghu Rai Passes Away: नहीं रहे भारतीय फोटोग्राफी के ‘जनक’ रघु राय, 83 साल की उम्र में निधन

देश के दिग्गज फोटो जर्नलिस्ट रघु राय (Raghu Rai) का 83 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके परिजनों ने यह जानकारी उनके आधिकारिक सोशल मीडिया के जरिए साझा की। उनका अंतिम संस्कार लोधी श्मशान घाट में किया जाएगा। रघु राय ने पांच दशकों से अधिक समय तक फोटो जर्नलिज्म में योगदान दिया और उन्हें भारतीय फोटोग्राफी का ‘जनक’ भी कहा जाता है। उन्होंने देश-विदेश की कई ऐतिहासिक घटनाओं को अपने कैमरे में कैद किया।

Image

देश के दिग्गज फोटोग्राफर रघु राय की 83 साल की उम्र में निधन। raghu rai instagram handle

Raghu Rai Passes Away: देश के दिग्गज फोटो जर्नलिस्ट और प्रतिष्ठित फोटोग्राफर रघु राय का रविवार को निधन हो गया। 83 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके परिजनों ने निधन की जानकारी उनके आधिकारिक इंस्टाग्रामम हैंडल से शेयर की। परिजनों ने जानकारी दी कि आज शाम 4 बजे दिल्ली के लोधी श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

पांच दशकों से अधिक समय तक किया काम

उन्होंने भारतीय फोटोग्राफी और फोटो पत्रकारिता का ‘जनक’भी कहा जाता है। उनका करियर पांच दशकों से अधिक समय तक का रहा, जिसमें उन्होंने देश और दुनिया की कई महत्वपूर्ण घटनाओं को अपने कैमरे में कैद किया।

उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ लंबे समय तक काम किया। वहीं, उनके कार्यकाल से जुड़ी कई ऐतिहासिक लम्हों को कैमरे में कैद किया। इसके अलावा, मदर टेरेसा पर उनकी फोटोग्राफी बेहद प्रसिद्ध रही। उन्होंने आधुनिक भारतीय इतिहास की कुछ सबसे मार्मिक घटनाओं को कैमरे में कैद करने के लिए जाना जाता है।

  • उन्होंने 1972 का बांग्लादेश शरणार्थी संकट और 1984 की भीषण भोपाल गैस त्रासदी की ऐसी तस्वीरें खींचीं जिन्होंने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया था। बताते चलें कि उनका जन्म 1942 में अविभाजित भारत के झंग (अब पाकिस्तान) में हुआ था। साल 1962 में फोटोग्राफी को उन्होंने अपना करियर बनाया था।
  • नवीन पटनायक ने जताया दुख

    ओडिशा विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और बीजू जनता दल (BJD) के प्रमुख नवीन पटनायक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर रघु राय को याद करते हुए लिखा, "दिग्गज फोटो जर्नलिस्ट रघु राय के निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। अपने लेंस के माध्यम से, उन्होंने भारत की आत्मा, यहां के लोगों और रोजमर्रा के जीवन को संजोया, जो हमारी सामूहिक स्मृति में हमेशा अंकित रहेगा।"

    पटनायक ने आगे कहा कि रघु राय की विरासत आने वाली पीढ़ियों के कहानीकारों (storytellers) को प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए 'ओम शांति' कहा।

    Piyush Kumar
    पीयूष कुमारauthor

    पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

    और पढ़ें
    End of Article