देश

COVID-19 पर Punjab सख्तः आठ माह के बाद संक्रमण से मौत, सूबे में मास्क कर दिया गया जरूरी

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 23, 2023, 03:19 PM IST

COVID-19 in Punjab: कोरोना से 60 बरस की महिला की मौत का मामला होशियारपुर के गांव शेरपुर का है। वह अपना इलाज कराने जालंधर के सिविल अस्पताल पहुंची थीं। ऐसा बताया गया कि उन्हें शुगर की समस्या थी। साथ ही तेज बुखार और सांस लेने में भी तकलीफ थी।

Image

COVID-19 in Punjab: तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

Photo : iStock

COVID-19 in Punjab: कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन जेएन.1 के बढ़ते मामलों के बीच पंजाब सरकार ने सख्ती दिखाई है। क्रिसमस और नए साल से ऐन पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने सूबे में आठ महीने बाद संक्रमण से मौत होने के बाद मास्क को जरूरी कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, कोरोना से 60 बरस की महिला की मौत का मामला होशियारपुर के गांव शेरपुर का है। वह अपना इलाज कराने जालंधर के सिविल अस्पताल पहुंची थीं। ऐसा बताया गया कि उन्हें शुगर की समस्या थी। साथ ही तेज बुखार और सांस लेने में भी तकलीफ थी।

इस बीच, जालंधर में 46 साल के व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि हुई है। उसे घर में ही आइसोलेट कर दिया गया है। सिविल सर्जन डॉक्टर जगदीप चावला ने कहा कि जालंधर के सिविल अस्पताल में मरीजों के लिए तैयारियां कर ली गई हैं। चार बेड का आइसोलेशन वार्ड भी बनाया गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article