देश

Punjab Kisan Protest: पंजाब में फिर किसानों का आंदोलन, कर रहे हैं रेलवे ट्रैक जाम, ये है मांग

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated May 18, 2023, 11:48 AM IST

Punjab Kisan Protest: भारत माला प्रोजेक्ट के तहत अधिग्रहित की गई जमीनों के मुआवजे को लेकर पंजाब के किसान आंदोलन कर रहे है। धरना दे रहे किसानों पर लाठीचार्ज किया गया। इसके विरोध में किसान आज रेल रोको आंदोलन के तहत प्रदेश के विभिन्न जगहों पर रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन करेंगे।

Image

पंजाब में किसानों आंदोलन फिर शुरू (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Punjab Kisan Protest: पंजाब की किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने रेल रोको आंदोलन का ऐलान किया है। पंजाब के किसान अपनी मांगों के लेकर आज 1 बजे से रेलवे ट्रैक जाम कर रहे हैं। किसान मोगा,जालंधर कैंट,अमृतसर, गुरदासपुर फिरोजपुर और मुक्तसर साहिब में रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शन करेंगे। किसान प्रदेश सरकार द्वारा हाइवे के लिए अधिग्रहित जमीन का मुआवजा न मिलने से नाराज है। किसानों का कहना है कि सरकार ने बिना मुआवजे के जमीन पर कब्जा किया है।

किसानों पर लाठीचार्ज का विरोध, मुआवजा बढ़ाने की मांग

किसान नेताओं ने आरोप है भगवंत मान सरकार ने शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे किसानों पर लाठीचार्ज करवाया है। किसान नेताओं ने कहा कि पंजाब सरकार केंद्र सरकार के इशारे पर काम रही है। भगवंत मान सरकार किसान विरोधी काम कर रही है। किसानों का कहना है कि भारत माला प्रोजेक्ट के तहत जो मुआवजा दिया जा रहा है वह बहुत कम है। इस मुआवजे को बढ़ाने के लिए किसान आंदोलन कर रहे हैं।

कम मुआवजा मिलने से नाराज है किसान

गौर हो कि भारत माला प्रोजेक्ट के तहत अधिग्रहित की गई जमीनों के मुआवजे को लेकर किसान काफी दिनों से धरना दे रहे थे। लेकिन कम मुआवजा मिलने से किसान नाराज हैं। उलटे किसानों पर लाठीचार्ज किया। इसके विरोध में किसानों आज दोपहर को 1 बजे पूरे पंजाब में रेलवे ट्रैक जाम करने का फैसला लिया है।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article