देश

हरभजन सिंह को दोहरा झटका, घर के बाहर भारी बवाल के बीच सिक्योरिटी भी हटी, पंजाब सरकार ने वापस ली भज्जी को दी गई सुरक्षा

Punjab Government News: यह सारा घटनाक्रम हरभजन सिंह और छह अन्य सांसदों के BJP में शामिल होने के कुछ दिनों बाद सामने आया। इसे अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा।

Image

भज्जी की सिक्योरिटी गई, पंजाब सरकार ने हरभजन सिंह को दी गई सुरक्षा वापल ली

Harbhajan Singh News: पंजाब सरकार ने रविवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व विधायक हरभजन सिंह को दी गई सुरक्षा हटा ली। यह कदम उनके BJP में शामिल होने के कुछ ही दिनों बाद उठाया गया है। हरभजन सिंह के घर के बाद भारी विरोध भी देखने को मिल रहा है, जिस बीच उनके घर के बाद से सुरक्षा में लगे जवानों का हटाने से चिंता और बढ़ जाती है।

वहीं, यह सारा घटनाक्रम हरभजन सिंह और छह अन्य सांसदों के BJP में शामिल होने के कुछ दिनों बाद सामने आया है। इसे अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

हालांकि, अब जो खबर सामने आई है, उसके मुताबिक, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी भज्जी की सुरक्षा घेरा हटाए जाने के बाद, हरभजन के आवास के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मियों को भी हटा दिया गया है।

हरभजन सिंह के घर के बाहर लिखा 'गद्दार'

आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को राज्यसभा सदस्य हरभजन सिंह, अशोक मित्तल और राजिंदर गुप्ता के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। ’आप’ के ये सांसद पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। लुधियाना और जालंधर में कार्यकर्ताओं ने ’स्प्रे पेंट’ से उनके घरों की चारदीवारी पर ’गद्दार’ लिखा।

’आप’ के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा और संदीप पाठक ने शुक्रवार को पांच अन्य सांसदों के साथ पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, स्वाति मालीवाल और विक्रमजीत साहनी अन्य ’आप’ सांसद हैं। प्रदर्शनकारियों ने ’पंजाब दे गद्दार’ के नारे लगाते हुए उन पर पंजाब की जनता के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया।

आम आदमी पार्टी के नेता पवन कुमार टिनू ने जालंधर में कहा, '2027 में पंजाब में ’आप’ फिर से सत्ता में आएगी और भाजपा के पास यहां कोई राजनीतिक पूंजी नहीं होगी। हताशा में आकर भाजपा ने ’आप’ के राज्यसभा सदस्यों को हर तरह से अपने पाले में करने की कोशिश की है। कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल ने ’आप’ के खिलाफ एक गठबंधन बना लिया है, इसलिए उनके नेता ’आप’ सांसदों के भाजपा में शामिल होने के बारे में एक जैसे बयान दे रहे हैं।' ’आप’ नेताओं ने दोहराया कि पार्टी एकजुट है और पंजाब की जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!