देश

अमृतपाल सिंह के खिलाफ बोलना बंद करो या फिर गंभीर अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो- कांग्रेस सांसद को मिली धमकी

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 26, 2023, 10:14 PM IST

बृहस्पतिवार को अमृतपाल के समर्थकों ने अवरोधकों को तोड़ दिया और अजनाला में एक पुलिस थाना परिसर में घुस गये थे। उनमें से कुछ के हाथों में तलवारें और बंदूकें थीं। समर्थक, अमृतपाल के गिरफ्तार सहयोगी लवप्रीत सिंह उर्फ तूफान को रिहा करने की मांग कर रहे थे। अपहरण का आरोपी लवप्रीत शुक्रवार को जेल से बाहर आया है।

Image

अमृतपाल सिंह के खिलाफ बोलने पर कांग्रेस सासंद को मिली धमकी

Photo : PTI

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते एवं कांग्रेस के लुधियाना से सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने रविवार को दावा किया कि उन्हें फोन पर यह धमकी मिली है कि यदि उन्होंने खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के खिलाफ बोलना बंद नहीं किया तो इसके गंभीर अंजाम भुगतने पड़ेंगे। बिट्टू तीन बार के सांसद हैं। वह बेअंत सिंह के पोते हैं, जिनकी 1995 में हत्या कर दी गई थी।

अमृतपाल कर चुका है हंगामा

बृहस्पतिवार को अमृतपाल के समर्थकों ने अवरोधकों को तोड़ दिया और अजनाला में एक पुलिस थाना परिसर में घुस गये थे। उनमें से कुछ के हाथों में तलवारें और बंदूकें थीं। समर्थक, अमृतपाल के गिरफ्तार सहयोगी लवप्रीत सिंह उर्फ तूफान को रिहा करने की मांग कर रहे थे। अपहरण का आरोपी लवप्रीत शुक्रवार को जेल से बाहर आया है।

क्या कहा कांग्रेस ने

लुधियाना के सांसद ने कहा कि उन्हें एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर धमकी दी है। बिट्टू अभी छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के 85वें महाधिवेशन में शामिल हो रहे हैं। बिट्टू ने कहा- "कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि मुझे अमृतपाल सिंह के खिलाफ बोलना बंद कर देना चाहिए, अन्यथा गंभीर अंजाम भुगतना पड़ेगा।"

जांच जारी

दुबई से लौटा अमृतपाल सिंह वारिस पंजाब दे संगठन का प्रमुख है। इस संगठन की स्थापना अभिनेता दीप सिद्धू ने की थी, जिनकी पिछले साल फरवरी में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। घुमर मंडी पुलिस चौकी, लुधियाना के प्रभारी उप निरीक्षक सतनाम सिंह भुल्लर ने कहा कि उन्हें बिट्टू को फोन पर मिली धमकी के बारे में एक शिकायत प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।

End of Article