देश

बंगाल जीत का तेलंगाना तक जश्न..., हैदराबाद में PM मोदी बोले- देशभर में BJP पर बढ़ रहा जनता का आशीर्वाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को हैदराबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश के कोने-कोने में भाजपा पर जनता का आशीर्वाद निरंतर बढ़ रहा है।

Image

पीएम मोदी ने हैदराबाद में एक जनसभा को किया संबोधित (फोटो साभार: @BJP4india)

Photo : Twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को हैदराबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए बंगाल में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि देश के कोने-कोने में भाजपा पर जनता का आशीर्वाद निरंतर बढ़ रहा है।

तेलंगाना में भी दिख रहा बंगाल जीत का उत्साह

पीएम मोदी ने कहा कि कल मैं बंगाल में था और वहां पहली बार भाजपा के मुख्यमंत्री ने शपथ ली। पहली बार बंगाल में प्रचंड बहुमत से भाजपा सरकार बनी है। और मैं देख रहा हूं कि भाजपा की ऐतिहासिक विजय का उत्साह तेलंगाना में भी दिख रहा है। यहां भाजपा का हर कार्यकर्ता जोश से भरा हुआ है।

उन्होंने कहा कि देश के कोने-कोने में भाजपा पर जनता का आशीर्वाद निरंतर बढ़ रहा है। देश के लोग बार-बार भाजपा के विकास मॉडल पर गुड गवर्नेंस के मॉडल पर अपनी मोहर लगा रहे हैं। आजादी के 75 साल बाद असम में भाजपा सरकार की हैट्रिक लगी है और पुडुचेरी में भी भाजपा एनडीए सरकार दोबारा वापस आई है। भाजपा की ऐसी जीत के बाद, मैं तेलंगाना में के लोगों की भावनाएं भी देख रहा हूं। तेलंगाना में, हर कोई एक ही बात कह रहा है।

डाक से भेज दीजिएगा चित्र

इस दौरान, पीएम मोदी ने रैली में चित्र लेकर खड़े लोगों से बैठने की अपील की और कहा कि आप बैठ जाइए। डाक से चित्र भेज दीजिएगा। सभा को आगे संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ''बंगाल में भाजपा की विजय का जितना उत्सव देश में है, जितनी चर्चा दुनिया भर में हो रही है, वैसी चर्चा पहले किसी जीत पर नहीं होती। इसका कारण ये है कि बंगाल में सिर्फ राजनीतिक दलों की हार जीत नहीं हुई है। वहां एक ऐसी राजनीति को लोगों ने पराजित किया है।''

कांग्रेस पर भी बरसे पीएम मोदी

उन्होंने कहा, ''इस देश में कांग्रेस ने करप्शन को बढ़ाया। परिवारवाद को बढ़ाया। और संवैधानिक संस्थाओं का गला घोटने का काम किया। जब टीएमसी बनी तो उसने कांग्रेस से ये सारी बुराइयां सीख ली। साथ ही लेफ्ट की भी जितनी बुरी आदतें थी वो भी टीएमसी ने अपना ली।''

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article