देश

Delhi Mumbai Flight: दिल्ली मुंबई फ्लाइट में महिला डॉक्टर का यौन उत्पीड़न, आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 28, 2023, 01:31 PM IST

Delhi Mumbai Flight: पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर प्रोफेसर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत मिल गई।

Image

दिल्ली से मुंबई जा रहे विमान में महिला का यौन उत्पीड़न

Photo : BCCL

Delhi Mumbai Flight: दिल्ली से मुंबई जा रहे विमान में एक महिला डॉक्टर का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक प्रोफेसर को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घटना बुधवार की है।

महिला का आरोप

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिल्ली से सुबह पांच बजकर 30 मिनट पर उड़ान भरने वाले विमान में 24 वर्षीय पीड़िता की सीट आरोपी के बगल में ही थी। उन्होंने कहा- "महिला डॉक्टर ने अपनी शिकायत में बताया कि मुंबई हवाईअड्डे पर विमान के उतरने से कुछ समय पहले आरोपी ने उन्हें गलत तरीके से छुआ।"

महिला ने की शिकायत

इसके बाद दोनों के बीच बहस हुई और पीड़िता ने विमान के चालक दल के सदस्यों को सूचित किया, जिन्होंने हस्तक्षेप किया। उन्होंने बताया कि विमान से उतरने के बाद पीड़िता सहार पुलिस थाने पहुंचीं।

प्रोफेसर गिरफ्तार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर प्रोफेसर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत मिल गई। मामले की जांच की जा रही है।

End of Article