देश

'अमेरिका माफी मांगने के बजाय धमकी भरी भाषा का कर रहा इस्तेमाल', मोदी सरकार पर बरसीं प्रियंका गांधी वाड्रा

Oman Coast Ship Attack: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को मोदी सरकार पर ओमान के तट पर एक वाणिज्यिक जहाज पर हुए हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत मामले को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

Image

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो)

Oman Coast Ship Attack: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को मोदी सरकार पर ओमान के तट पर एक वाणिज्यिक जहाज पर हुए हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत मामले को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय नागरिकों की मौत के बावजूद सरकार ने चुप्पी साधे रही, जबकि अमेरिका माफी मांगने के बजाय धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल कर रहा है।

मोदी सरकार पर बरसीं प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी वाड्रा ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''अमेरिकी हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत के बाद मोदी सरकार की चुप्पी शर्मनाक है। इन मौतों पर खेद जताने और माफी मांगने के बजाय अमेरिका धमकी और आदेश की भाषा बोल रहा है।'' उन्होंने कहा कि अमेरिका को स्पष्ट रूप से बताया जाना चाहिए कि भारत एक संप्रभु और स्वतंत्र राष्ट्र है, जो अपनी संप्रभुता की रक्षा करना जानता है।

वायनाड सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि समझौतावादी प्रधानमंत्री न तो देशवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित कर पा रहे हैं और न ही देश की संप्रभुता की रक्षा।

कांग्रेस नेताओं ने भी उठाए सवाल

वहीं, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि अमेरिका के हमले में तीन भारतीयों की जान गई है, ऐसे में भारत सरकार को अमेरिका से औपचारिक माफी की मांग करनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि किसी संघर्ष के दौरान किसी तीसरे देश के वाणिज्यिक जहाज पर हमला करना अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन है।

पवन खेड़ा ने कहा कि विदेश मंत्री एस जयशंकर की प्रतिक्रिया बेहद नरम रही। हमारे नागरिकों की मौत हुई है, ऐसे में अमेरिका से माफी मांगनी चाहिए थी, लेकिन अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो का बयान काफी सख्त था।

मनीष तिवारी ने भी जताई नाराजगी

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने भी अमेरिकी विदेश मंत्री की टिप्पणियों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि भारतीय नाविकों की मौत के बाद रुबियो की भाषा आक्रामक और टकरावपूर्ण थी, जो एक मित्र देश के लिए उचित नहीं मानी जा सकती है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

गृह मंत्री अमित शाह से आज मिलेंगे CM योगी, यूपी में UCC लागू करने पर हो सकती है चर्चा

गृह मंत्री अमित शाह से आज मिलेंगे CM योगी, यूपी में UCC लागू करने पर हो सकती है चर्चा

आखिर Meta को सरकार के दबाव के आगे झुकना ही पड़ा, बाल यौन शोषण के मामलों की पुलिस को करेगी रिपोर्ट

आखिर Meta को सरकार के दबाव के आगे झुकना ही पड़ा, बाल यौन शोषण के मामलों की पुलिस को करेगी रिपोर्ट

आज की ताजा खबर, 15 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान निकाय चुनाव में कई मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कल, अमेरिकी सांसद की रूस के साथ भारत को भी झटके की तैयारी...बच्चों को लेकर मेटा और भारत सरकार में बातचीत

आज की ताजा खबर, 15 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: राजस्थान निकाय चुनाव में कई मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कल, अमेरिकी सांसद की रूस के साथ भारत को भी झटके की तैयारी...बच्चों को लेकर मेटा और भारत सरकार में बातचीत

दिशा सालियान केस में CBI की FIR पर सुप्रिया सुले हैरान, बोलीं- 'इसी सरकार ने बंद किया था केस, अब क्या हो रहा समझ से परे'

दिशा सालियान केस में CBI की FIR पर सुप्रिया सुले हैरान, बोलीं- 'इसी सरकार ने बंद किया था केस, अब क्या हो रहा समझ से परे'

मुजाहिदीन की गिरफ्त में होने का दावा करने वाली केरल की महिला व्लॉगर पलटी, कहा- अब टल गया खतरा

मुजाहिदीन की गिरफ्त में होने का दावा करने वाली केरल की महिला व्लॉगर पलटी, कहा- अब टल गया खतरा