देश

TMC में टूट के बीच उद्धव गुट को फिर सताने लगा 'ऑपरेशन टाइगर' का डर! मातोश्री में सांसदों की बैठक; संजय राउत ने तोड़ी चुप्पी

Shiv Sena Uddhav Camp: 'ऑपरेशन टाइगर' की चर्चाओं के बीच शिवसेना (यूबीटी) ने मुंबई में रविवार को सभी नौ सांसदों को एक बैठक में सम्मिलित होने के लिए बुलाया। ऐसे में पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में एक बैठक संपन्न हुई।

Image

शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो)

Shiv Sena Uddhav Camp: पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के बाद देशभर की सियासत गरमाई हुई है। बंगाल में तृणमूल कांग्रेस को मिली करारी शिकस्त के बाद ममता बनर्जी की पार्टी बिखर गई। टीएमसी के बागी गुट के नेता भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात कर रहे। इस बीच, महाराष्ट्र की फिजा भी बदली-बदली नजर आ रही है। उद्धव गुट की शिवसेना को अब 'ऑपरेशन टाइगर' का खौफ सता रहा है। ऐसी अटकलें थीं कि उद्धव गुट छिन्न-भिन्न हो सकता है। ऐसे में उद्धव ठाकरे पार्टी सांसदों को एकजुट करने में जुटे हुए हैं और इसके लिए रविवार को मातोश्री में एक अहम बैठक बुलाई गई।

सभी सांसद बैठक में हुए शामिल?

'ऑपरेशन टाइगर' की चर्चाओं के बीच शिवसेना (यूबीटी) ने मुंबई में रविवार को सभी नौ सांसदों को एक बैठक में सम्मिलित होने के लिए बुलाया। ऐसे में पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में एक बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में 4 सांसद ही नजर आए। हालांकि, बाद में शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने बताया कि बैठक में 4 सांसद फिजिकली मौजूद रहे, जबकि बाकी के 5 सांसदों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में हिस्सा लिया।

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, संजय राउत ने कहा कि शिवसेना (यूबीटी) के सभी 9 सांसद बैठक में मौजूद रहे। उन्होंने उन अटकलों को भी खारिज कर दिया, जिसमें यह दावा किया जा रहा था कि उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में कई सांसद शामिल हो सकते हैं।

आदित्य ठाकरे भी रहे मौजूद

संजय राउत ने कहा कि बैठक में आदित्य साहब और विनायक राउत भी मौजूद थे। ये सभी 9 सांसद आज की मीटिंग में शामिल हुए और अच्छी बातचीत हुई। उन्होंने कहा कि असल में यह एक रूटीन बैठक है, महीने में एक बार, हम सभी सांसद मातोश्री में मिलते हैं और उद्धव जी हमें गाइड करते हैं। यह एक रूटीन मीटिंग है और सभी सांसद ने इसमें या तो सीधे या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हिस्सा लिया।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें