देश

प्रियंका गांधी को बनाया जाए कांग्रेस अध्यक्ष, पार्टी के सांसद ने प्रेसिडेंट बनाने पर पेश की ये दलील

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 28, 2022, 06:01 PM IST

Priyanka Gandhi Vadra: सांसद अब्दुल खालिक ने कहा कि कांग्रेस के एक कार्यकर्ता के रूप में मेरी ये भावना है। हमारी पार्टी का अध्यक्ष कौन होगा, ये कार्यकर्ता तय करेंगे। कोई दूसरा तय नहीं कर सकता। कार्यकर्ताओं की भावना है कि अगर राहुल गांधी अध्यक्ष नहीं बन रहे हैं तो प्रियंका गांधी वाड्रा बनें। कुछ दिन पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राहुल गांधी के हवाले से कहा था कि वह और गांधी परिवार का कोई सदस्य अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेगा।

Image

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा। (File Photo)

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  1. प्रियंका गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की मांग
  2. पार्टी के लोकसभा सांसद अब्दुल खालिक ने उठाई प्रियंका गांधी को अध्यक्ष बनाने की मांग
  3. वाड्रा परिवार की बहू प्रियंका अध्यक्ष के चुनाव में उम्मीदवार बनें- अब्दुल खालिक

Priyanka Gandhi Vadra: कांग्रेस में अध्यक्ष पद के चुनाव की तैयारियों के बीच पार्टी के ही लोकसभा सांसद अब्दुल खालिक ने प्रियंका गांधी को पार्टी का नया अध्यक्ष बनाने की वकालत करते हुए कहा कि वाड्रा परिवार की बहू होने के कारण वह अब भारतीय परंपरा के अनुसार गांधी परिवार की सदस्य नहीं हैं और उन्हें ये पद लेना चाहिए। असम की बारपेटा लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद अब्दुल खालिक ने ट्वीट कर कहा कि राहुल गांधी फिर से कांग्रेस अध्यक्ष बनने से इनकार रह रहे हैं। मैं प्रियंका गांधी वाड्रा को सर्वश्रेष्ठ उम्मीदवार मानता हूं। भारतीय परंपरा के अनुसार वाड्रा परिवार की सदस्य होने के चलते अब वह गांधी परिवार की सदस्य नहीं हैं।

लोकसभा सांसद अब्दुल खालिक ने उठाई प्रियंका गांधी को अध्यक्ष बनाने की मांग

सांसद अब्दुल खालिक ने कहा कि कांग्रेस के एक कार्यकर्ता के रूप में मेरी ये भावना है। हमारी पार्टी का अध्यक्ष कौन होगा, ये कार्यकर्ता तय करेंगे। कोई दूसरा तय नहीं कर सकता। कार्यकर्ताओं की भावना है कि अगर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अध्यक्ष नहीं बन रहे हैं तो प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) बनें। कुछ दिन पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राहुल गांधी के हवाले से कहा था कि वह और गांधी परिवार का कोई सदस्य अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेगा।

30 सितंबर को नामांकन दाखिल करेंगे शशि थरूर

साथ ही कहा कि मैंने उनसे कई बार अनुरोध किया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि मुझे पता है, हर कोई चाहता है कि मैं इसे ले लूं, पीसीसी ने प्रस्ताव पारित किया है, कार्यकर्ता इसे चाहते हैं। मैं उनके लिए बहुत सम्मान करता हूं। गहलोत के बयान के बाद ही सांसद अब्दुल खालिक ने ये बात कही है। वहीं राजस्थान के घटनाक्रम के बाद अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के अध्यक्ष का चुनाव लड़ने पर संशय बना हुआ है, हालांकि पार्टी सांसद शशि थरूर 30 सितंबर को नामांकन दाखिल करेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार अधिसूचना 22 सितंबर को जारी की गई और नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 24 से शुरू होकर 30 सितंबर तक चलेगी। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तारीख आठ अक्टूबर है। एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 अक्टूबर को मतदान होगा और नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 23 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: आज पीएम मोदी करेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री से मुलाकात...अल नीनो से हिंदुकुश हिमालय क्षेत्र में बाढ़ की आशंका, पुणे-पटना इंडिगो उड़ान को लखनऊ भेजा गया

आज की ताजा खबर, 23 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: आज पीएम मोदी करेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री से मुलाकात...अल नीनो से हिंदुकुश हिमालय क्षेत्र में बाढ़ की आशंका, पुणे-पटना इंडिगो उड़ान को लखनऊ भेजा गया

माथे पर तिलक और गले में माला...उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति की बेटी सैदा मिर्जियोयेव के अंदाज ने जीता दिल

माथे पर तिलक और गले में माला...उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति की बेटी सैदा मिर्जियोयेव के अंदाज ने जीता दिल

बिना किसी समझौते के खत्म हुआ COP31 जलवायु शिखर सम्मेलन; पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव बोले- भारत अंत तक डटा रहा

बिना किसी समझौते के खत्म हुआ COP31 जलवायु शिखर सम्मेलन; पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव बोले- भारत अंत तक डटा रहा

अयोध्या-जनकपुर के बीच आज से शुरू होगी सीधी रेल सेवा, प्रधानमंत्री मोदी और बालेंद्र शाह दिखाएंगे हरी झंडी...जानें- ट्रेन का नाम?

अयोध्या-जनकपुर के बीच आज से शुरू होगी सीधी रेल सेवा, प्रधानमंत्री मोदी और बालेंद्र शाह दिखाएंगे हरी झंडी...जानें- ट्रेन का नाम?

'फैसलों की आलोचना करें, संवैधानिक संस्थानों को निशाना न बनाएं': CJI सूर्यकांत का बड़ा संदेश

'फैसलों की आलोचना करें, संवैधानिक संस्थानों को निशाना न बनाएं': CJI सूर्यकांत का बड़ा संदेश