देश

संसद में 'फलस्तीन' लिखा हैंडबैग लेकर संसद पहुंची प्रियंका गांधी, बीजेपी बोली- मुस्लिम वोटों के लिए तुष्टिकरण

Priyanka Gandhi Palestine News: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी सोमवार को संसद में एक ऐसा बैग लेकर पहुंची जिस पर विवाद खड़ा हो गया उन्होंने अपने कंधे पर 'फिलिस्तीन' लिखा हुआ बैग टांगा रखा था।

Image

प्रियंका गांधी सोमवार को संसद में एक ऐसा बैग लेकर पहुंची जिस पर विवाद खड़ा हो गया

Priyanka Gandhi Palestine News:कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा फलस्तीन के लोगों के प्रति एकजुटता प्रकट करते हुए सोमवार को एक ऐसे हैंडबैग के साथ संसद पहुंची जिस पर 'फलस्तीन' लिखा हुआ था।वह कई मौकों पर गाजा में इजरायल की सैन्य कार्रवाई के खिलाफ आवाज उठाती और फलस्तीनियों के साथ एकजुटता व्यक्त करती रही हैं।

उन्होंने जो हैंडबैग लिया हुआ था उस पर अंग्रेजी में 'पेलेस्टाइन' (फलस्तीन) लिखे होने के साथ फलस्तीन से जुड़े कई प्रतीक भी बने हुए थे।

नई दिल्ली में फलस्तीनी दूतावास प्रमुख आबिद अलरजाक अबू जाजर ने पिछले हफ्ते प्रियंका गांधी से मुलाकात कर कांग्रेस नेता को केरल के वायनाड से उनकी हालिया चुनाव जीत पर बधाई दी थी।

वहीं बीजेपी ने इसे मुस्लिम वोटों के लिए तुष्टिकरण करार दिया है, केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह ने कहा कि प्रियंका मुस्लिम वोट के तुष्टिकरण के लिए फिलिस्तीन लिखा बैग लेकर आई हैं।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!